Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

केरौके संगीत से ग्लो बल आर्ट क्रिएशनज़ ने साहिर लुधियानवी को किया याद.

Updated on Monday, April 06, 2026 17:48 PM IST

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में साहिर लुधियानवी का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इस महान लेखक और विचारक को अपने चाहने वालों की भी कोई कमी नहीं है, उनके लिखे फिल्मी गीतों को गाकर उनके प्रति एक संगीतमय श्रद्धांजलि ग्लो बल आर्ट क्रिएशन द्वारा अर्पित की गयी। ग्लो बल क्रिएशन आर्ट के संस्थापक डॉ. मनजीत सिंह बल एक बेहतरीन कलाकार है जो अलग-अलग समय पर इस तरह के संगीतमय कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं।

इस बार उन्होंने अपने कार्यक्रम को साहिर लुधियानवी के प्रति समर्पित किया। उनका मानना है कि साहिर के गीत न केवल समाज के प्रति समर्पित हैं बल्कि समाज की और इंसान की कुरीतियों का एक जीवंत आईना है। इस कार्यक्रम में लोगों ने अपने सुरीले अंदाज में साहिर के गीतों को आत्म सात करके गाया । मंच का संचालन बेहद सधे हुए अंदाज में मृदभाषी और शालीन गुलशन सोनी ने किया।

अपने संचालन में उन्होंने एक बार भी किसी को यह एहसास होने नहीं दिया कि किसी को तवज्जो नहीं मिली। खून अपना हो या पराया हो, नस्ले आदम का खून है आखिर इन पंक्तियों से डॉक्टर बल ने संगीत के कार्यक्रम की शुरुआत की। एक के बाद एक गायक अपनी-अपनी गायकी से रंग बिखेरते रहे और कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। क्रमशः रंग और नूर की बारात-आर.सी. दास; ना तू जमी के लिए-जयदीप सिंह; तुम भी चलो, हम भी चलें-एम. पी. सिंह; मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया-केवल सरीन; तदबीर से बिगड़ी हुई- लिली गुप्ता; आगे भी जाने ना तू- गुलशन सोनी;,

ए मेरी ज़ोहरा ज़बीं-डी.पी. शर्मा; दिल कहे रुक जा रे रुक जा- राम आनंद; पोंछ कर अश्क अपनी आंखों से-स्वामी बागवान; कौन आया कि निगाहों में चमक- सुनीता, मेरे दिल में आज क्या है-विक्की संधू; तुझको पुकारे मेरा प्यार-कँवल बक्शी; किसका रस्ता देखें-ब्रिगेडियर . हरजीत पुरी; इतनी हसीन इतनी जवां रात क्या करें- अशोक कुमार;, तुम एक बार मोहब्बत का इम्तिहान तो लो-गुरप्रताप सिंह; वो सुबहा कभी तो आयेगी-आर. एन.गुप्ता; ये परबतों के दायरे-किशोर शर्मा व गुलशन सोनी; ने अपनी गायकी से माहौल संगीतमय बना दिया। डॉ मंजीत बल ने लोगों का सहयोग मांगते हुए गाया तुम अगर साथ देने का वादा करो मैं यूँही मस्त नगमे लुटाता रहुँ.

बहुत शानदार इस समारोह की हिस्सा लेने वाले सभी लोगों ने मुक्त कंठ से डॉ बल प्रशंसा की। कार्यक्रम में पहले दूसरे तीसरे स्थान के लिए हिडेन कम्पटीशन भी था, जजों के जजमेंट के मुताबिक, दो पहले इनाम विक्की संधू और अशोक कुमार को; दो सेकेंड प्राइज जय दीप सिंह और स्वामी भगवान; दो थर्ड प्राइज राम आनन्द और रमेश अनेजा जी को जबकि दो कंसोलशन प्राइज महिंदर पाल सिंह और डी पी शर्मा जी को दिए गए।


ब्रिगेडियर पूरी और कर्नल चीमा ने प्राइज वितरण किए। कार्यक्रम के पश्चात डॉक्टर बल ने सभी उपस्थित लोगों का तहे दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि वह जल्द ही इसी तरह का एक और संगीतमय प्रोग्राम लेकर आएंगे।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X