Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को 

Updated on Tuesday, March 31, 2026 12:38 PM IST

 
शंकर-एहसान-लॉय के साथ संगीत का महासंग्राम
 
31 मार्च को गूंजेगा भारत का नया सुर
 
मुंबई (अनिल बेदाग) :  देश की अग्रणी वित्तीय सेवा कंपनी बजाज फिनसर्व ने अपने अनूठे डिजिटल-फर्स्ट संगीत टैलेंट प्लेटफॉर्म 'बजाज धुनिव्हर्स' के भव्य समापन की घोषणा कर दी है। इस संगीत महाकुंभ का ग्रैंड फिनाले आगामी 31 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा, जहाँ दिग्गज संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय की उपस्थिति में 'वॉइस ऑफ द नेशन' का अनावरण होगा। पिछले छह महीनों से जारी इस तलाश ने भारतीय संगीत जगत में तकनीक और प्रतिभा के संगम का एक नया उदाहरण पेश किया है।
 
इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी विशेषता इसका डिजिटल स्वरूप रहा, जिसके कारण महानगरों से लेकर सुदूर गांवों तक के 60,000 से अधिक उम्मीदवारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। बिना किसी टेलीविजन विज्ञापन के मिली यह भारी प्रतिक्रिया दर्शाती है कि देश के कोने-कोने में संगीत की असीम क्षमता मौजूद है। कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद शंकर-एहसान-लॉय ने 10 मुख्य प्रतियोगियों और एक वाइल्ड कार्ड एंट्री को फाइनल के लिए चुना है। विजेता को न केवल जी म्यूजिक कंपनी के साथ एक स्वतंत्र एल्बम रिकॉर्ड करने का मौका मिलेगा, बल्कि वे शंकर-एहसान-लॉय के साथ मिलकर बजाज की 'सॉनिक आइडेंटिटी' यानी कंपनी का आधिकारिक एंथम भी तैयार करेंगे।
 
इस पहल पर खुशी जाहिर करते हुए शंकर महादेवन ने कहा कि बजाज धुनिव्हर्स के बारे में मुझे सबसे अच्छी बात यह लगी कि इसका उद्देश्य भारत के हर कोने से संगीत प्रतिभा को ढूंढना और उन्हें आगे लाना है। डिजिटल-फर्स्ट दृष्टिकोण ने इस भागीदारी को सही मायने में समावेशी बना दिया है। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म के अध्यक्ष मानव मियानवाल ने बताया कि हम देश की प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिबद्ध हैं और पहले साल मिले इस जबरदस्त प्रतिसाद से हमें भविष्य में इसे और भी बड़ा बनाने का साहस मिला है।
 
एहसान नूरानी और लॉय मेंडोन्सा ने भी प्रतिभागियों के स्तर की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायक अनुभव बताया। इस पूरे सफर को बजाज धुनिव्हर्स के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। 31 मार्च की शाम देश को अपना नया संगीत सितारा मिलने वाला है।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X