Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

सिस्टम से टकराने की कहानी: 3 अप्रैल को रिलीज़ होगी क्राइम थ्रिलर ‘दबिश’

Updated on Thursday, March 26, 2026 09:38 AM IST

 
एक एफआईआर से खुला राज़: क्राइम थ्रिलर ‘दबिश’ का बड़ा धमाका
 
मुंबई (अनिल बेदाग) : सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानियां हमेशा दर्शकों के दिल को छूती हैं, और अब ऐसी ही एक दमदार क्राइम थ्रिलर फिल्म दबिश 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। लेखक और निर्देशक मनोज त्रिपाठी की यह फिल्म भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ एक ईमानदार पुलिस अधिकारी की जंग को बड़े प्रभावशाली अंदाज़ में पेश करती है।
 
फिल्म की कहानी डीएसपी रुद्र के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार आमिर मलिक ने निभाया है। रुद्र एक निडर और ईमानदार पुलिस अफसर है, जिसका तबादला एक नए शहर में होता है। अपने पहले ही दिन वह सिस्टम की सच्चाई से रूबरू होता है, जब सुगनी देवी नाम की महिला अपने पति की हत्या की एफआईआर दर्ज कराने आती है, लेकिन भ्रष्ट अधिकारी छेदी लाल उसे टालने की कोशिश करता है।
 
रुद्र का हस्तक्षेप इस कहानी को एक नए मोड़ पर ले जाता है। मामला तब और गंभीर हो जाता है जब सुगनी देवी अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत लेकर फिर उसके पास आती है। इस बार आरोप एक प्रभावशाली विधायक के बेटे भानु यादव पर है। भानु का किरदार अनंत सारस्वत ने निभाया है, जो कहानी में एक खौफनाक और दबंग व्यक्तित्व के रूप में सामने आता है।
 
जांच के दौरान रुद्र को राजनीति और पुलिस के बीच गहरी जड़ें जमाए भ्रष्टाचार और अपराध की साठगांठ का सामना करना पड़ता है। फिल्म का क्लाइमेक्स दर्शकों को चौंकाने वाला अनुभव देने का वादा करता है।
फिल्म में कल्पना सैनी रुद्र की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी, जो कहानी को भावनात्मक गहराई देती हैं। इसके अलावा राम सुजान सिंह, निलोफर, डिम्पी मिश्रा, देव श्रीचंदन, शेखर झा, प्रथम शर्मा, विनोद नाहरडीह, अभिनव गोस्वामी, वर्षा धगट, रूपा सेडगुलकर और साक्षी प्रजापति जैसे कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
फिल्म की शूटिंग बरेली, अल्मोडा और मुंबई की खूबसूरत लोकेशन्स पर की गई है, जो इसे विज़ुअली भी आकर्षक बनाती है। साथ ही फिल्म में तीन मधुर गाने भी शामिल हैं, जो कहानी के भावनात्मक पहलुओं को और मजबूत करते हैं।
 
निर्देशक मनोज त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘अग्नि परीक्षा’ से असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। उनकी यह फिल्म उनके अनुभव और सामाजिक मुद्दों की समझ का बेहतरीन उदाहरण मानी जा रही है।
कुल मिलाकर, ‘दबिश’ सिर्फ एक क्राइम थ्रिलर नहीं, बल्कि सिस्टम से लड़ने की हिम्मत और न्याय की उम्मीद की कहानी है—जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X