Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

फ्रंटियर बिस्किट ने चंडीगढ़ में अपना फ्रेंचाइजी आउटलेट किया शुरू

Updated on Wednesday, March 25, 2026 22:04 PM IST

बिस्कुट और नमकीन में है विशाल रेंज

चंडीगढ़:--राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बना चुके फ्रंटियर बिस्किट ने अपने कार्य क्षेत्र में विस्तार करते हुए चंडीगढ़ में भी पर्दापण किया है। कंपनी ने चंडीगढ़ में अपना फ्रेंचाइजी आउटलेट की शुरुआत करते हुए चंडीगढ़ सेक्टर 23 स्थित अग्रणी रिटेल आउटलेट मेसर्स चुन्नी लाल मोहन लाल पर प्रोडक्ट्स की विशाल रेंज को प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्डा की टीम सहित गुरशरण बत्रा, राधेलाल बजाज, रविंदर सिंह बिल्ला, बलविंदर सिंह, बलजिंदर गुजरात और अवनीश बंसल सहित संजीव अग्रवाल व अन्य भी उपस्थित थे।

फ्रंटियर बिसकिट्स के जनरल मैनेजर प्रीत मोहिन्दर सिंह ने बताया कि फ्रंटियर बिसकिट्स 1921 की स्थापित कंपनी है व 105 वर्ष पुरानी कंपनी है और मूलतः पाकिस्तान से है। राजन सेठी जी द्वारा संचालित यह कंपनी की चौथी पीढ़ी हैं जो अब इस विरासत को आगे लेकर जा रहे हैं। दिल्ली के नारायणा से ऑपरेटिव फ्रंटियर बिसकिट्स ने देश के प्रमुख राज्यों व शहरों में अपनी पकड़ मजबूत करने के बाद अब चंडीगढ़ की तरफ रुख किया है। ट्राइसिटी में यह कंपनी का तीसरा फ्रेंचाइजी आउटलेट है। इससे पहले फ्रंटियर बिसकिट्स के पंचकूला और सेक्टर 38 में फ्रेंचाइजी आउटलेट हैं।
प्रीत मोहिन्दर सिंह ने रेंज के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्वीट बिसकिट्स, साल्टेड बिसकिट्स, रस्क, केक्स एंड मफिनस, पास्ता टी एंड कॉफ़ी, नमकीन, बाईट स्नैक्स, सेवरीज एंड स्नैक्स, मखाना एंड ज्वार स्टिक्स, ब्रेकफास्ट सीरियल्स, फ्लेवर्ड पॉपकॉर्न, डाइजेस्टिव एंड माउथ फ्रेशनर्स, शर्बत, रेडी टू इट - रेडी टू कुक और चॉकलेट एंड क्रीम वेफर्स सहित और भी बहुत सारी वैरायटी है। उन्होंने बताया कि फ्रंटियर बिसकिट्स के सभी उत्पाद खाद्य मापदंडों से परिपूर्ण व अपने बेहतरीन टेस्ट और गुणवत्ता से युक्त हैं।

मेसर्स चुन्नी लाल मोहन लाल के ओनर नरेश महाजन ने फ्रंटियर बिसकिट्स द्वारा उन्हें सौंपी गई फ्रेंचाइजी से उत्साहित होकर बताया कि चंडीगढ़ की एक प्रसिद्ध पंसारी की दुकान मैसर्स सीएम सुपर मार्केट है। नरेश महाजन ने कहा कि स्टोर की स्थापना 1965 में संस्थापक चुनीलाल और मोहन लाल द्वारा की गई थी। दुकान आयुर्वेदिक दवाओं में से निपटने के लिए अच्छी तरह से जाना जाता है और दशकों में स्थानीय लोगों के बीच एक मजबूत प्रतिष्ठा अर्जित की है। यह परंपरागत हर्बल उत्पादों के साथ ग्राहकों की सेवा जारी रखे हुए है, जो शहर में अपनी दीर्घकालिक विरासत को बनाए रखे हुए है।

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X