Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

हरियाणवी जाट के किरदार में सच्चाई से टकराएंगे रणदीप हुड्डा

Updated on Saturday, March 21, 2026 21:26 PM IST

 
पापा बनने के बाद रणदीप हुड्डा का दमदार कमबैक
 
मुंबई (अनिल बेदाग): पर्सनल लाइफ में नए अध्याय की शुरुआत के साथ रणदीप हुड्डा अब अपने करियर में भी एक नई दिशा की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। पापा बनने के बाद उनकी सोच, प्राथमिकताएं और काम करने का नजरिया और ज्यादा परिपक्व हो गया है—और इसका असर उनकी फिल्मों के चुनाव में भी साफ दिख रहा है।
 
हाल ही में श्रद्धा कपूर के साथ अपनी फिल्म ईथा की शूटिंग पूरी करने के बाद, रणदीप ने बिना कोई विराम लिए अपनी अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक कंटेंट-ड्रिवन कहानी है, जो समाज के एक बेहद अहम और संवेदनशील मुद्दे—भ्रामक विज्ञापनों—को सामने लाएगी।
इस फिल्म में रणदीप एक हरियाणवी जाट के किरदार में नजर आएंगे, जो आम लोगों की जिंदगी को प्रभावित करने वाले झूठे और गुमराह करने वाले विज्ञापनों की सच्चाई उजागर करता है। उनका यह किरदार न सिर्फ दमदार होगा, बल्कि उनकी सिग्नेचर इंटेंसिटी और रियलिस्टिक एक्टिंग का एक और मजबूत उदाहरण भी पेश करेगा।
फिल्म का पहला शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है और अब टीम दूसरे शेड्यूल की तैयारी में जुटी है। मार्च के अंत में हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में शूटिंग शुरू होगी, जहां की असली लोकेशन्स कहानी को और ज्यादा रॉ और ऑथेंटिक बनाएंगी।
 
इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट कर रहे हैं अंजीत भटनागर, जिनके साथ पांच नेशनल अवॉर्ड विनिंग टीम मेंबर्स भी जुड़े हैं। साथ ही, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े प्रोड्यूसर का सपोर्ट इस फिल्म के स्केल को और भव्य बना रहा है।
कुल मिलाकर, यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि एक सामाजिक सच्चाई को सामने लाने की कोशिश है—और रणदीप हुड्डा अपने इस नए अवतार में एक बार फिर दर्शकों को सोचने पर मजबूर करने के लिए तैयार हैं।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X