Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

कोहिनूर की विरासत पर आधारित फिल्म ‘ताज पंजाब’ का पोस्टर जारी  

Updated on Monday, March 09, 2026 16:48 PM IST

चंडीगढ़,  आगामी फिल्म ‘ताज पंजाब’ का आधिकारिक पोस्टर लॉन्च प्रेस क्लब चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। यह आयोजन फिल्म और उसकी क्रिएटिव टीम के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ।  प्रेस कॉन्फ्रेंस और पोस्टर अनावरण का नेतृत्व फिल्म के निर्देशक और कहानी लेखक वीर सचिन ने किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रसिद्ध कोहिनूर हीरे के ऐतिहासिक महत्व और पंजाब तथा भारत की विरासत से उसके गहरे संबंध पर प्रकाश डाला।

फिल्म की कहानी पंजाबी युवा के उस किरदार पर आधारित है जो कि पंजाब की विरासत कोहिनूर हीरे को इंग्लैंड से वापिस अपने वतन भारत में लाने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म इस ऐतिहासिक विरासत को सामने लाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का प्रयास है। 

वीर सचिन ने बताया कि वे कुछ वर्ष पहले लंदन गए जहां उन्होंने एक टूरिस्ट के रूप में एक म्यूजियम में कोहिनूर को देखा। वहीं से उन्हें इस विषय पर फिल्म बनाने की प्रेरणा मिली। फिल्म के को-डायरेक्टर जसप्रीत मान ने भी मीडिया को संबोधित करते हुए फिल्म की परिकल्पना और निर्देशन के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग कई स्थानों पर की जाएगी, जिसमें पंजाब के साथ-साथ यूनाइटेड किंगडम में भी महत्वपूर्ण हिस्सों की शूटिंग की योजना है। इससे फिल्म को एक व्यापक ऐतिहासिक और सिनेमाई आयाम मिलेगा।

फिल्म के स्क्रीनप्ले लेखक बेअंत संधू ने भी मीडिया से बातचीत करते हुए फिल्म की कहानी और संवादों के विकास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी पंजाब और भारत की जड़ों, इतिहास और सांस्कृतिक पहचान से गहराई से जुड़ी हुई है और कोहिनूर से जुड़ी विरासत से प्रेरित एक सशक्त कथा को सामने लाती है।

पोस्टर लॉन्च समारोह में फिल्म की टीम के अन्य प्रमुख सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें जतिंदर सिंह बिल्ला (कलाकार) और रशपाल सिंह (प्रोडक्शन मैनेजर) शामिल थे।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X