Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

विवादों में फंसी कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ 

Updated on Friday, March 06, 2026 10:48 AM IST

 
मुंबई (अनिल बेदाग ): आगामी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर एक नए विवाद में घिर गई है। फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत महाराष्ट्र स्टेट ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी (विमेन) की अध्यक्ष चंदर कला सिंह द्वारा दी गई है। आरोप है कि फिल्म के कंटेंट और टीज़र के माध्यम से ईसाई धर्म और उससे जुड़े धार्मिक विश्वासों को ठेस पहुंचाई गई है।
 
शिकायत में कहा गया है कि फिल्म में ऐसे दृश्य और संवाद दर्शाए गए हैं, जो धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं, पूजा स्थलों के अपमान का संकेत देते हैं, धार्मिक सभाओं में व्यवधान जैसी स्थितियों को दिखाते हैं तथा विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने की आशंका उत्पन्न करते हैं। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धाराएं 295, 295ए, 296, 298 और 153ए का उल्लेख किया गया है।
 
चंदर कला सिंह ने निर्माताओं से यह मांग भी की है कि फिल्म का टीज़र तुरंत यूट्यूब से हटाया जाए। उनका कहना है कि यह सामग्री आपत्तिजनक है और ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करती है।
 
वहीं निर्देशक सनोज मिश्रा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे अपने विरोधियों की साजिश बताया। उन्होंने कहा, “यह मेरे दुश्मनों द्वारा किया गया एक परोक्ष हमला है। हमें इस देश के कानून पर पूरा विश्वास है। हम अपनी विधिक टीम से चर्चा कर रहे हैं और जल्द ही औपचारिक जवाब देंगे।” फिलहाल पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है और मामले की जांच जारी है। इस घटनाक्रम के बाद फिल्म उद्योग और सामाजिक संगठनों के बीच इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि जांच के बाद आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X