Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

लखनऊ की गलियों में अदा शर्मा का दिलकश अंदाज़

Updated on Tuesday, March 03, 2026 09:52 AM IST

 
लखनऊ की रौनक में घुली अदा शर्मा की सादगी
 
 
मुंबई (अनिल बेदाग) : लखनऊ की तहज़ीब, अदब और स्वाद से भरी गलियों ने हाल ही में एक खास मेहमान का स्वागत किया और वह थीं बॉलीवुड की एक्शन क्वीन अदा शर्मा। एक इवेंट के बाद जब अदा नवाबी नगरी की सड़कों पर साधारण लिबास में, मुस्कुराते हुए स्ट्रीट फूड का आनंद लेती दिखीं, तो वहां मौजूद लोगों के लिए यह पल किसी सरप्राइज़ से कम नहीं था।
 
बड़ा इमामबाड़ा की ऐतिहासिक भव्यता और चौक की चहल-पहल के बीच अदा पूरी तरह शहर के रंग में रंगी नजर आईं। न कोई स्टारडम का दिखावा, न कोई दूरी,  बस सादगी, आत्मीयता और फैंस के लिए खुला दिल। चाट के ठेले पर रुककर स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेना हो या राह चलते प्रशंसकों के साथ सेल्फी क्लिक करना, अदा हर पल को जीती हुई दिखाई दीं।
 
दर्शकों के लिए यह सिर्फ एक स्टार को देखने का मौका नहीं था, बल्कि उनके सहज और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व को करीब से महसूस करने का अनुभव था। कई युवा फैंस ने कहा कि वे अदा की फिल्मों के तो दीवाने हैं ही, लेकिन उनकी विनम्रता और सच्चाई उन्हें और भी खास बनाती है। अदा की लोकप्रियता यूं ही नहीं बनी। द केरल स्टोरी  में उनके गंभीर और प्रभावशाली अभिनय ने सबको चौंकाया, तो हॉरर फिल्म 1920 में उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से पहचान बनाई। वहीं हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर कमांडो 2 में उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।
 
डिजिटल दुनिया में भी अदा ने अपनी अलग छाप छोड़ी है। वेब सीरीज़ सनफ्लावर में उनकी कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों को हैरान किया, जबकि रीता सान्याल में उनका किरदार युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय रहा। लेकिन लखनऊ की इस शाम ने यह साबित कर दिया कि अदा की असली ताकत सिर्फ उनके किरदारों में नहीं, बल्कि उनके वास्तविक व्यक्तित्व में भी है। भीड़-भाड़ वाले बाजार में स्ट्रीट फूड का मज़ा लेते हुए उन्होंने एक बार फिर दिखाया कि सफलता के शिखर पर पहुंचकर भी जमीन से जुड़े रहना ही असली स्टारडम है।
जैसे-जैसे इस खास आउटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, नवाबी नगरी की खूबसूरती और अदा शर्मा की सादगी का यह संगम फैंस के दिलों में और गहरा असर छोड़ रहा है। साफ है कि अदा का आकर्षण सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में बसा हुआ है।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X