Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

क्रेडिट सुधार ने क्रेडिट हैल्थ पर पहली सर्वे रिपोर्ट जारी की

Updated on Tuesday, September 24, 2013 16:50 PM IST

मुंबई -  भारत की प्रमुख क्रेडिट हैल्थ इम्प्रूवमेंट कंपनी क्रेडिट सुधार ने भारत में अपने सबसे पहले क्रेडिट हैल्थ सर्वे के नतीजे जारी किए हैं। यह सर्वे देश के 8 शहरों में हुआ और इसमें 300 से ज्यादा लोगों से सूचनाएं एकत्र की गईं।

भारत में क्रेडिट के प्रति जागरुकता पैदा करने के लिए अभी बहुत काम करना होगा क्योंकि 85 प्रतिशत से अधिक लोगों को मालूम ही नहीं है कि क्रेडिट ब्यूरो क्या होते हैं। दिल्ली व पुणे इस जानकारी में सबसे आगे हैं, इन शहरों के हर 4 में से एक व्यक्ति क्रेडिट ब्यूरो के बारे में जानता है। खास बात यह भी है कि 92 प्रतिशत लोगों को अपने क्रेडिट स्कोर के बारे में कुछ पता नहीं है। दिल्ली, बैंगलुरु व पुणे में 10 प्रतिशत से अधिक लोगों को अपना स्कोर मालूम था।

क्रेडिट सुधार के सह-संस्थापकों अरुण रामामूर्ति और गौरव वाधवानी ने बताया, ’’ये सर्वे करने का मुख्य उद्देश्य उन लोगों के क्रेडिट संबंधी कारण व प्रभाव का विश्लेषण करना था जिन्हें खराब क्रेडिट हैल्थ झेलनी पड़ी। दूसरे शब्दों में हम यह समझना चाहते थे कि जिन लोगों को नकारात्मक क्रेडिट इतिहास और कम क्रेडिट स्कोर के चलते कर्ज उपलब्ध नहीं हो रहा था, उसके कारण क्या थे। इस सर्वे में यह खुलासा हुआ कि 91 प्रतिशत ग्राहक अपनी देनदारी का भुगतान न होने के परिणाम से अनजान थे। हमारा मानना है कि इनमें से बहुत से मामलों की रोकथाम की जा सकती थी अगर वे अपनी क्रेडिट हैल्थ तथा देनदारी के भुगतान न होने के असर के बारे में जागरुक होते। इस सर्वे के दौरान हम यह भी जान पाए कि भारत में पेशेवराना क्रेडिट परामर्श लगभग न के बराबर है, जिससे क्रेडिट परामर्श सेवाओं के लिए काफी संभावना बनती है।’’

केवल 4 प्रतिशत लोगों ने पिछले एक साल में अपने क्रेडिट स्कोर की समीक्षा की, सर्वे में भाग लेने वाले 98 प्रतिशत प्रतिभागी उस रिपोर्ट को समझने में नाकाम रहे जो उन्हें दी गई। सर्वे में पता लगा कि क्रेडिट की सुरक्षा एक बड़ी चिंता है क्योंकि किसी भी प्रतिभागी ने अपनी पहचान को चोरी से बचने के लिए कोई कदम नहीं उठाया था।

वसीयत एक महत्वपूर्ण साधन है, जो विरासत को सुरक्षित करने और परिसम्पतियों के विवादमुक्त स्थानांतरण को सुनिश्चित करने में बहुत काम आता है। केवल 1 प्रतिशत लोगों ने वसीयत तैयार की है और बाकियों को वसीयत बनाने के बारे में कोई विचार नहीं आया या फिर वे वसीयत की अवधारणा समझ ही नहीं पाए। कर अनुकूलन के मामले में केवल 17 प्रतिशत लोगों ने ही विशेषज्ञ की मदद ली थी।

सर्वे के दौरान क्रेडिट सुधार ने 2116 क्रेडिट ब्यूरो रिपोर्टस् का विश्लेषण किया तथा उसके मुताबिक व्यक्तियों के साथ ब्यूरो रिपोर्ट में मौजूद ब्यौरों की विवेचना की। इस विश्लेषण के आधार पर 557 लोगों की रिपोर्टस् में गलतियां पाई गईं।

सर्वे का दूसरा हिस्सा इस पर लक्षित था कि भारतीय बाजार में बड़े क्रेडिट ब्यूरो की पैठ को समझा जाए, खासकर बड़े वित्तीय संस्थानों की पहुंच को। यह स्पष्ट था कि ब्प्ठप्स् ऐसा ब्यूरो है जहां अधिकांश संस्थान अपना डाटा अपलोड करते हैं, इक्विफैक्स का नंबर दूसरा था। माइक्रोफाईनेंस कर्ज देने के मामले में बाजार पर हाईमार्क और इक्विफैक्स का प्रभुत्व कायम है।

          अरुण रामामूर्ति एवं गौरव वाधवानी का यह भी कहना था, ’’खुदरा स्तर पर लोगों की क्रेडिट प्रोफाइल के प्रति समझ और भारतीय बाजार में इसकी व्यापकता एवं संदर्भ की समग्र समझ प्राप्त करने के लिए हमने कुछ तय मानकों का विश्लेषण करने के लिए यह सर्वे किया। इस सर्वे में हमने जिन चार बड़े पहलुओं पर अध्ययन किया वे थेः भारत में व्यक्तिगत क्रेडिट प्रोफाइलिंग के पैटर्न व व्यवहार पर उपभोक्ता सर्वेक्षण, क्रेडिट में कमजोरी, क्रेडिट ब्यूरो रिपोर्टस् में गलतियों का असर तथा भारत में क्रेडिट ब्यूरो एवं वित्तीय संस्थानों में उनकी पैठ। परिणाम बताते हैं कि जागरुकता व क्रेडिट की व्यापक समझ के मामले में लोग जहां हैं और जहां उन्हें होने चाहिए उसमें बहुत फर्क है।’’

 

सर्वे के अहम खुलासेः

        92 प्रतिशत लोग अपने क्रेडिट स्कोर से अनजान हैं।

        86 प्रतिशत लोगों ले किसी क्रेडिट ब्यूरो के बारे में नहीं सुना है।

        पिछले 1 साल में मात्र 4 प्रतिशत लोगों ने अपना क्रेडिट स्कोर चैक किया है।

        जब सर्वे में शामिल लोगों को क्रेडिट रिपोर्ट का एक नमूना दिखाया गया तो 98 प्रतिशत लोग उसे समझ नहीं पाए।

        क्रेडिट में चूक करने वाले 91 प्रतिशत लोग अपने कदमों के नकारात्मक नतीजों से अनजान हैं।

        केवल 1 प्रतिशत लोगों ने वसीयत तैयार की है।

        किसी भी व्यक्ति के पास अपनी पहचान सुरक्षित रखने के इंतजाम नहीं थे।

        कुल मिलाकर क्रेडिट जागरुकता और क्रेडिट सुरक्षा बेहद कम है।

        पुराना होने के कारण ब्प्ठप्स् का ज्यादा प्रभुत्व है, लेकिन इक्विफैक्स अब तेजी से आगे बढ़ रहा है।

क्रेडिट सुधार की स्थापना क्रेडिट-चक्र के विभिन्न स्तरों पर लोगों की क्रेडिट हैल्थ को बहाल करने, बढ़ाने और सुरक्षित करने के विचार के साथ की गई थी।

  

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X