Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग फुल स्विंग में, 2026 टारगेट

Updated on Thursday, February 05, 2026 09:34 AM IST

 
भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 2026 में ही आएगी
 
बड़े पर्दे पर, 2027 रिलीज़ की अफवाहों पर फुल स्टॉप
 
मुंबई (अनिल बेदाग): भारतीय सिनेमा के सबसे भव्य और विज़नरी फिल्मकारों में शुमार संजय लीला भंसाली अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के साथ 2026 में बड़े पर्दे पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल को पहली बार एक साथ लीड रोल में पेश करने वाली यह ग्रैंड हिस्टोरिकल ड्रामा पहले ही इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बन चुकी है।
 
हाल के दिनों में फिल्म की रिलीज़ को लेकर 2027 की अटकलें तेज़ थीं, लेकिन अब फिल्म से जुड़े एक भरोसेमंद सूत्र ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। सूत्र के मुताबिक, ‘लव एंड वॉर’ 2026 में ही रिलीज़ होगी और इसका प्रोडक्शन तय शेड्यूल के मुताबिक तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
सूत्र बताते हैं कि संजय लीला भंसाली हाल ही में फिल्म का एक अहम गाना शूट कर चुके हैं और फिल्म के ज़्यादातर महत्वपूर्ण दृश्य पहले ही पूरे किए जा चुके हैं। भव्य सेट्स, पीरियड डिटेलिंग और इमोशनल इंटेंसिटी पर भंसाली का खास फोकस इस प्रोजेक्ट को उनके करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में शामिल करता है।
 
फिल्म के म्यूज़िक शेड्यूल को लेकर भी दिलचस्प जानकारियाँ सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार, फिल्म का पहला गाना 20 जनवरी से गोरेगांव फिल्म सिटी में शूट किया जाएगा, जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे। इस हाई-एनर्जी ट्रैक की कोरियोग्राफी गणेश आचार्य करेंगे और यह गाना भंसाली के सिग्नेचर विज़ुअल्स और ग्रैंड स्केल का शानदार उदाहरण होगा।
इसके बाद फरवरी में फिल्म का दूसरा बड़ा गाना शूट किया जाएगा, जिसकी कोरियोग्राफी श्यामक डावर करेंगे। यह ट्रैक पहले गाने से भी ज़्यादा बड़ा, एक्सपेरिमेंटल और इमोशनली चार्ज्ड बताया जा रहा है। खास बात यह है कि यह गाना वॉर पीरियड के बैकड्रॉप में चल रहे लव ट्रायंगल की गहराई और टकराव को और मजबूती देगा।
 
भंसाली की फिल्मों में संगीत हमेशा से कहानी का एक अहम किरदार रहा है, और ‘लव एंड वॉर’ भी इस परंपरा को और ऊंचाई पर ले जाने का वादा करती है। दमदार कोरियोग्राफी, इमोशनल म्यूज़िक और भव्य विज़ुअल्स के साथ यह फिल्म पहले से ही 2026 के सबसे बड़े सिनेमैटिक इवेंट्स में गिनी जा रही है।
जहां एक ओर अफवाहों का दौर जारी था, वहीं अब स्पष्ट हो चुका है कि ‘लव एंड वॉर’ 2026 में ही दर्शकों के सामने होगी — और संजय लीला भंसाली एक बार फिर इतिहास, प्रेम और संघर्ष की कहानी को अपने अनोखे अंदाज़ में अमर बनाने की तैयारी में हैं।
 
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X