Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

फराह ख़ान के चैनल में दिखा अदा शर्मा का ज़मीन से जुड़ा संसार

Updated on Friday, January 30, 2026 10:03 AM IST

 
मुंबई (अनिल बेदाग): चमक-दमक, महंगे सोफ़े और डिज़ाइनर इंटीरियर्स। जब भी किसी स्टार के घर की बात होती है, ज़हन में यही तस्वीर उभरती है। लेकिन हाल ही में फराह ख़ान के व्लॉग ने इस सोच को पूरी तरह पलट दिया। कैमरा पहुँचा था अभिनेत्री अदा शर्मा के घर, जिसे लोग “सुशांत का घर” कहते हैं। और जो सामने आया, उसने इंटरनेट को सचमुच हैरान कर दिया। ना भारी-भरकम फर्नीचर, ना दिखावटी सजावट। अदा शर्मा के घर में सोफ़ा तक नहीं है। फर्श पर बैठकर बातचीत, साधारण कुशन और एक बेहद सहज माहौल। यह दृश्य किसी बड़े शहर की फिल्मी दुनिया से नहीं, बल्कि किसी आत्मिक शांति से भरे घर से जुड़ा लगता है।
 
फराह ख़ान भी इस सादगी को देखकर खुद को टिप्पणी करने से रोक नहीं पाईं। उनके चेहरे पर हैरानी और मुस्कान दोनों साफ झलक रही थीं। व्लॉग के दौरान अदा ने बेहद सहजता से बताया कि उन्हें कम सामान में, खुली जगह और आज़ादी के साथ रहना पसंद है। उनके लिए आराम का मतलब महंगी चीज़ें नहीं, बल्कि सुकून है।
 
यह सादगी सिर्फ घर तक सीमित नहीं, बल्कि अदा के व्यक्तित्व का विस्तार लगती है। बिना बनावट, बिना आडंबर जैसे वे पर्दे पर अपने किरदारों में पूरी तरह डूब जाती हैं, वैसे ही निजी ज़िंदगी में भी वे किसी तय फ़्रेम में खुद को कैद नहीं करतीं।
 
सोशल मीडिया पर यह व्लॉग आते ही चर्चा का विषय बन गया। किसी ने इसे “रियल स्टार लाइफ” कहा, तो किसी ने अदा की तुलना साधु-संतों जैसी जीवनशैली से कर दी। जहाँ आजकल लाइफस्टाइल दिखाने की होड़ लगी है, वहाँ अदा शर्मा की यह सादगी एक ठहराव की तरह महसूस होती है, शांत, सच्ची और प्रेरक। शायद यही वजह है कि यह व्लॉग सिर्फ एक घर की झलक नहीं, बल्कि एक सोच का आईना बन गया है जहाँ सादगी ही सबसे बड़ी लग्ज़री है।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X