Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

माइथोलॉजी में अल्लू अर्जुन-त्रिविक्रम की वापसी

Updated on Saturday, January 03, 2026 17:16 PM IST

 
मुंबई (अनिल बेदाग) : भारतीय सिनेमा के गलियारों में इन दिनों एक खबर ने जबरदस्त हलचल मचा रखी है। आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन और मशहूर फिल्ममेकर त्रिविक्रम श्रीनिवास एक बार फिर साथ आने की तैयारी में हैं और इस बार दांव पहले से कहीं ज्यादा बड़ा है। इंडस्ट्री बज़ के मुताबिक यह दोनों की चौथी फिल्म होगी, जिसे एक भव्य और विशाल स्तर के माइथोलॉजिकल एपिक के रूप में तैयार किया जा रहा है।
 
कहा जा रहा है कि यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट खास तौर पर अल्लू अर्जुन की इमेज और स्टारडम को ध्यान में रखकर लिखी गई दमदार स्क्रिप्ट पर आधारित है। जैसे ही इस री-यूनियन की खबर सामने आई, फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया से लेकर फिल्म सर्कल्स तक, हर जगह इस जोड़ी की वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
 
अल्लू अर्जुन और त्रिविक्रम की जोड़ी पहले भी कई बार सफलता का इतिहास रच चुकी है। ‘जुलायी’, ‘सोन ऑफ सत्यमूर्ति’ और ‘आला बैकुंठपुर्रमूलू’ जैसी फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बनाई। खासकर ‘आला बैकुंठपुर्रमूलू’ को आज भी साउथ सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर्स में गिना जाता है।
 
इस बार मामला और भी बड़ा बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार फिल्म का बजट 1000 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी माइथोलॉजिकल फिल्मों में शामिल कर देगा। दमदार कहानी, भव्य सेट्स, अत्याधुनिक वीएफएक्स और ग्लोबल अपील के साथ यह फिल्म माइथोलॉजी जॉनर को एक नया आयाम देने का दावा कर रही है।
हालांकि मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में इस मेगा प्रोजेक्ट से पर्दा उठ जाएगा। शूटिंग फरवरी 2027 से शुरू होने की चर्चा है। फिलहाल इतना तय है कि अल्लू अर्जुन और त्रिविक्रम की यह ग्रैंड वापसी भारतीय सिनेमा के लिए एक नया बेंचमार्क साबित हो सकती है।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X