Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

माँ का सरप्राइज़ जिसने अलंकृता सहाय की दिवाली को बना दिया यादगार

Updated on Saturday, October 25, 2025 15:33 PM IST

 
मुंबई (अनिल बेदाग) : जब ज़िंदगी की पटकथा थोड़ी भारी लगने लगे, तो माँ का प्यार ही वह ट्विस्ट होता है जो सब कुछ बदल देता है। ऐसा ही हुआ इस दिवाली अभिनेत्री अलंकृता सहाय के साथ, जब उनकी ज़िंदगी के फ्रेम में अचानक एक खूबसूरत सरप्राइज़ ने एंट्री ली। उनकी माँ का बिना बताए मुंबई पहुँचना!कई सालों बाद अलंकृता ने मुंबई में दिवाली मनाई।
 
पहले वह अपने गृहनगर चंडीगढ़ में परिवार के साथ त्योहार के रंग में डूबी रहती थीं, लेकिन इस बार की दिवाली थी भावनाओं, प्रेम और यादों का कॉकटेल। पिता के निधन के बाद ये पहला मौका था जब उन्होंने पूरे दिल से त्योहार की रौनक महसूस की।
 
“माँ के आने से ऐसा लगा जैसे रोशनी सिर्फ़ घर में नहीं, मेरे दिल में भी जगमगा उठी,” अलंकृता मुस्कराते हुए कहती हैं। “पापा के जाने के बाद यह पहली बार था जब मुझे दिवाली की वही पुरानी खुशबू, वही आत्मीयता महसूस हुई।”मुंबई की गलियों की रोशनी और घर की साज-सज्जा के बीच, अलंकृता और उनकी माँ ने साथ में दिए जलाए, मिठाइयाँ बाँटी और बचपन के अनगिनत किस्से दोहराए।
 
उस पल की गर्मजोशी ने न सिर्फ़ उनका घर रोशन किया बल्कि परिवार के रिश्तों की डोर को भी नई चमक दी।अपनी सकारात्मक सोच और ग्रेसफुल पर्सनैलिटी के लिए जानी जाने वाली अलंकृता कहती हैं, “दिवाली सिर्फ़ दीयों का त्योहार नहीं, यह उन रिश्तों का उत्सव है जो हमें भीतर से पूरा करते हैं। हर रोशनी में मुझे पापा की याद और माँ की ऊर्जा महसूस हुई।”इस बार की मुंबई वाली दिवाली सिर्फ़ एक त्योहार नहीं थी, यह थी एक फिल्म जैसी कहानी, जिसमें था इमोशन, सरप्राइज़, प्यार और एक खूबसूरत क्लाइमेक्स। और इस कहानी की हीरोइन थीं  अलंकृता सहाय, जिनकी मुस्कान में उस रात सचमुच पूरा आसमान झिलमिला रहा था।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X