Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

 मधुश्री का ‘टुक टुक’ बना हृदयपूर्वक की शान”

Updated on Thursday, October 23, 2025 15:14 PM IST

 
मुंबई (अनिल बेदाग): ‘युवा’ के “कभी नीम नीम, कभी शहद शहद” और ‘बाहुबली 2’ के “कान्हा सो जा ज़रा” जैसे सुपरहिट गीतों से श्रोताओं के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाली मशहूर गायिका मधुश्री ने अब मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी आवाज़ का जादू बिखेर दिया है।
 
सुपरस्टार मोहनलाल अभिनीत ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म ‘हृदयपूर्वक’ का उनका गाया हुआ हिंदी गीत “टुक टुक” रिलीज़ होते ही दर्शकों की जुबां पर चढ़ गया है। यह गीत सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
 
निर्देशक सत्यन अंथीकड के निर्देशन में बनी इस फिल्म का यह भव्य शादी का गीत खास इसलिए भी है क्योंकि यह पहली बार किसी मलयालम फिल्म में हिंदी गीत के रूप में शामिल किया गया है। गाने का भव्य फिल्मांकन और मधुश्री की सुरीली आवाज़ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
 
मधुश्री ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा,
“मुझे बेहद प्रतिभाशाली संगीतकार जस्टिन प्रभाकरण का फोन आया। जब मैंने गाना सुना तो पूछा कि यह तो हिंदी गीत है जबकि फिल्म मलयालम है। उन्होंने बताया कि यह एक सिचुएशनल सॉन्ग है। रिकॉर्डिंग का अनुभव बहुत अनोखा था। इसके बोल राज शेखर ने बहुत खूबसूरती से लिखे हैं। जब मैंने इसका पिक्चराइजेशन देखा तो बहुत अच्छा लगा। मैं निर्देशक का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने मुझे यह अवसर दिया।”
 
संगीतकार जस्टिन प्रभाकरण ने बताया,“मैंने फिल्म के लिए शादी का गीत ‘टुक टुक’ तैयार किया, जिसे राज शेखर ने लिखा है। जब मैं यह गीत कंपोज कर रहा था तो महसूस हुआ कि इसे केवल मधुश्री जी ही गा सकती हैं। उन्होंने गीत की भावनाओं को बेहद सुंदरता से निभाया और इसे जीवन्त बना दिया।”
 
निर्देशक सत्यन अंथीकड ने भी कहा,“मैं मधुश्री का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने इस खूबसूरत गीत को अपनी आवाज़ दी और इसे यादगार बना दिया।”
 
‘टुक टुक’ के सुपरहिट होने के साथ ही मधुश्री ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी अपनी सुरमयी आवाज़ से दर्शकों का दिल जीतने की पूरी क्षमता रखती हैं।
 
 
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X