नई दिल्ली - भारत और कोरिया के बीच सम्रग आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के कार्यान्वेयन के पहले दो वर्षों में 70 प्रतिशत वृद्धि की प्रशंसा करते हुए केन्द्री य वाणिज्यर और उद्योग मंत्री श्री आनन्द् शर्मा ने द्विपक्षीय व्याधपार में धीमी गति और नकारात्म क वृद्धि पर चिंता व्यीक्त की। ब्रुनेई में एशियान मंत्री स्त रीय बैठक के दौरान कोरियाई मंत्री श्री यून सांग जिक से अलग से बातचीत करते हुए श्री आनन्दा शर्मा ने भारत के बढ़ते व्याीपार घाटे को भी रेखांकित किया। जनवरी से जून 2013 तक भारत ने कोरिया से जहां 6.34 अरब डॉलर का आयात किया था तो उसी समय में कोरिया को उसका निर्यात 1.77 अरब डॉलर का ही था।
श्री आनन्द़ शर्मा ने कोरियाई कंपनियों के लिए भारत में ढ़ांचागत विकास में निवेश के बड़े अवसरों के बारे में विस्तािर से बताया। कोरियाई मंत्री ने औद्योगिक शहरों की संकल्पवना में रूचि दिखाई और माना कि कोरियाई कंपनियों को इसके बारे में ओर अधिक जानने की आवश्यदकता है।
इस बीच न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री श्री टिम ग्रोसर के साथ अपनी बैठक में मंत्री श्री आनन्दच शर्मा ने भारत और न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता वार्ता में हुई प्रगति के बारे में चर्चा की। मंत्रियों ने दिसंबर 2013 में बाली में प्रस्ताववित दोहा दौर की वार्ता पर भी विचारों को साझा किया।