Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

न्यू हॉलैंड ने पेश किया एचवीएसी केबिन के साथ वर्कमास्टर 105, हर मौसम में खेती के लिए उपयुक्त

Updated on Wednesday, October 15, 2025 16:03 PM IST

ज़िरकपुर, 15 अक्टूबर, 2025 - सीएनएच के ब्रांड, न्यू हॉलैंड ने एचवीएसी केबिन के साथ वर्कमास्टर 105 लॉन्च किया है, जो कंपनी के उच्च हॉर्सपावर ट्रैक्टर की श्रृंखला का सबसे नया उत्पाद है। यह नया संस्करण न्यू हॉलैंड के 106 एचपी ट्रैक्टर रेंज में हर मौसम में आराम और उन्नत प्रदर्शन की सुविधा पेश करता है, जो इसे चलाने वाले को मिलने वाले आराम और उत्पादकता के लिहाज़ से नए मानक स्थापित करता है।

गौरतलब है कि 106 एचपी, 3.4-लीटर एफपीटी (फिएट पावरट्रेन टेक्नोलॉजीज़) टीआरईएम-IV इंजन से चलने वाला वर्कमास्टर 105, कम आरपीएम (चक्कर प्रति मिनट) के साथ असाधारण प्रदर्शन और ईंधन दक्षता प्रदान करता है। एचवीएसी केबिन वाला यह नया संस्करण छह रूफ वेंट वाले हीटिंग और एयर कंडीशनिंग प्रणाली के साथ हर मौसम में आराम प्रदान करता है। यह शोर-मुक्त माहौल और थकान-मुक्त संचालन के लिए एयर-सस्पेंडेड सीट भी प्रदान करता है, जबकि न्यूमेटिक रिवर्सिबल फैन कटाई के बाद धूल भरी परिस्थितियों में भी निर्बाध चलाते रहने में मदद करता है। यह विशेष रूप से धान की कटाई के बाद गांठ बनाने के दौरान उपयोगी है।

सीएनएच के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (भारत), नरिंदर मित्तल ने कहा, "न्यू हॉलैंड वर्कमास्टर 105 अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, उच्च शक्ति और विभिन्न किस्म के उपयोग में विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है। एचवीएसी केबिन वाले इस नए उत्पाद के लॉन्च के साथ, वर्कमास्टर रेंज अब हर मौसम के लिए तापमान नियंत्रण की सुविधा के साथ सालों भर आराम प्रदान करने के लिहाज़ से बेहतरीन है। ट्रैक्टर को किसानों के लिए थकान-मुक्त संचालन और कठिन खेत की परिस्थितियों में भी अधिक दक्षता सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। हर नवोन्मेष के साथ, न्यू हॉलैंड भारतीय कृषि के भविष्य को नए सिरे से परिभाषित करता रहता है, विश्व स्तरीय प्रौद्योगिकी पेश करता है, जो किसानों के लिए दक्षता, सुविधा और उनके जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है।"

वैश्विक बाज़ारों में भारत में निर्मित मॉडल के रूप में अपनी सफलता साबित करने के बाद, पिछले साल भारतीय बाज़ार में पेश किया गया वर्कमास्टर 105 अब एचवीएसी केबिन के साथ उपलब्ध है। यह नया संस्करण वर्कमास्टर श्रृंखला के शानदार प्रदर्शन और व्यापक स्वीकृति पर आधारित है, जिसकी भारत और दुनिया भर में 15,000 इकाइयों बिक चुकी है। यह 20 फॉरवर्ड + 20 रिवर्स पावर शटल ट्रांसमिशन और 3,500 किलोग्राम की मज़बूत लिफ्ट क्षमता से लैस है, जो भारी उपकरणों को आसानी से संभालने में मदद करता है। हर मौसम के लिए कारगर केबिन अत्यधिक तापमान से सुरक्षा प्रदान करता है, जबकि मुख्य ड्राइव और पावर टेक-ऑफ (पीटीओ) के लिए पूर्ण वेट क्लच निरंतर भार के तहत स्थायित्व और विश्वसनीयता सुनिश्चित करता है, विशेष रूप से बेलिंग (गांठ बांधना), आलू की रोपाई और ट्रेंचिंग (गड्ढा खोदना) जैसे काम में। वर्कमास्टर 105 उन्नत अनुप्रयोगों जैसे बेलिंग, चारा कटाई और ट्रेलर के उपयोग आदि के लिए भी उपयुक्त है।

संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद, वर्कमास्टर 105 अब एचवीएसी केबिन के आगमन के साथ भारत में भी बढ़ती मांग के लिए तैयार है। यह नया मॉडल पूरे भारत में न्यू हॉलैंड डीलरशिप पर ₹35 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध होगा, जिसके साथ 3 साल या 3,000 घंटे की वारंटी भी मिलेगी।

न्यू हॉलैंड इस लॉन्च के साथ, प्रीमियम ट्रैक्टर खंड में अपनी अग्रणी स्थिति को और मज़बूत कर रहा है, और भारतीय किसानों के लिए उच्च-एचपी ट्रैक्टर बेहतरीन अनुभव प्रदान करते हुए शक्ति, प्रदर्शन और हर मौसम में आराम प्रदान करने का प्रयास कर रहा है।

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X