Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

यूएई के साथ कारोबार को बढ़ावा देगा पीएचडीसीसीआई

Updated on Friday, October 03, 2025 09:44 AM IST

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को सुगम बनाने के लिए सत्र का आयोजन
चंडीगढ़।
 अंतरराष्ट्रीय व्यापार को भारतीय उद्यमियों के लिए सुगम बनाने के उद्देश्य से पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की तरफ से ‘यूएई में व्यावसायिक अवसरों की खोज-इंडिया मार्ट दुबई-भारत का विश्व प्रवेश द्वार’ पर एक विशेष सैशन और बी-2-बी बैठक का आयोजन किया गया। पीएचडीसीसीआई के अंतरराष्ट्रीय मामलों के निदेशक नीरज ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को सुगम बनाने में पीएचडीसीसीआई की भूमिका पर ज़ोर दिया और भारतीय व्यवसायों के लिए यूएई जैसे उभरते वैश्विक बाज़ारों की खोज के महत्व पर प्रकाश डाला।


पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ के सह-अध्यक्ष सुव्रत खन्ना ने भारतीय निर्यातकों के लिए भारत मार्ट जैसी पहलों की रणनीतिक प्रासंगिकता पर ज़ोर दिया और उद्योग जगत के सदस्यों को अपनी वैश्विक पहुंच का विस्तार करने के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंचों के साथ सक्रिय रूप से जुडऩे के लिए प्रोत्साहित किया। डीपी वल्र्ड के जेएएफजेडए के बिजनेस डेवलपमेंट, ट्रेड डेवलपमेंट एवं लॉजिस्टिक्स निदेशक अमितेश मिश्रा ने दुबई में डीपी वल्र्ड की व्यापक गतिविधियों पर जानकारी दी।

मिश्रा ने भारत मार्ट पर अपने विचार साझा किए। डीपी वल्र्ड के जेएएफजेडए के वरिष्ठ प्रबंधक डियोन डिमेलो ने डीपी वल्र्ड के माध्यम से व्यापार सुगमता के व्यावहारिक पहलुओं पर बात की, जिसमें सहायक सेवाएं, सुव्यवस्थित लॉजिस्टिक्स और इनक्यूबेशन कार्यक्रम शामिल हैं।


पीएचडीसीसीआई की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक सुश्री भारती सूद ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए वक्ताओं, प्रतिभागियों और आयोजकों के प्रति उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया और वैश्विक व्यापार संबंधों के विस्तार में भारतीय उद्योग का समर्थन करने के लिए पीएचडीसीसीआई की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।


इस सत्र में पीएचडीसीसीआई के पंजाब राज्य चैप्टर के अध्यक्ष करण गिल्होत्रा, सुप्रीत सिंह, संयोजक, क्षेत्रीय साइबर सुरक्षा एवं एआई समिति, पीएचडीसीसीआई और तरुण मल्होत्रा, संयोजक, क्षेत्रीय साइबर सुरक्षा एवं एआई समिति ने इस इंटरैक्टिव सत्र में क्षेत्र के विभिन्न उद्योग सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई, जिससे नेटवर्किंग, ज्ञान साझा करने और यूएई के साथ व्यापार के अवसरों की खोज के लिए एक मूल्यवान मंच उपलब्ध हुआ।

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X