Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

ओल्ड सनावरियन सोसाइटी के पहले मैच में मेयो कॉलेज ने सनावर पर 5 विकेट से जीत दर्ज की

Updated on Saturday, September 20, 2025 21:32 PM IST

दूसरे मैच में भी जीता मेयो कॉलेज

डोस्को को 4 विकेट्स से हराया

 उदय तोटुका और संजय जोशी रहे प्लेयर ऑफ द मैच

चंडीगढ़:--ओल्ड सनावरियन सोसाइटी (लॉरेंस स्कूल, सनावर के पूर्व छात्र) आज 20 सितंबर 2025 को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के आईपीएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में हुए दोनों मुकाबलों में मेयो कॉलेज ने शानदार जीत हासिल की। मेयो कॉलेज ने अपनी विपक्षी टीम लॉरेंस स्कूल- सनावर और डोस्को को क्रमशः 5 और 4 विकेट्स से मात दी।

 

ओल्ड सनावरियन सोसाइटी के एलुमनी T20 त्रिकोणीय चंडीगढ़ 2025 टूर्नामेंट में आज पहला मुकाबला लॉरेंस स्कूल- सनावर और मेयो कॉलेज के बीच खेला गया। मेयो कॉलेज ने टॉस जीत कर पहले बोलिंग का फैसला किया। लॉरेंस स्कूल- सनावर ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 156 रन बनाए। ईश्वर ढिल्लों 38 बॉल पर 41 रन बनाकर नाबाद रहे। कैप्टन नवजोत सिंह ने 15 गेंद पर 23 रन और गुरजोत थिंड़ ने 25 गेंद पर 17 रन बनाकर टीम के स्कोर को 156 तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। वहीं मेयो कॉलेज के बॉलर उदय तोटुका ने 34 रन देकर 2 विकेट लिए, तो रमन चाहर ने 11 रन देकर 1 और संजय जोशी ने 20 रन देकर 1 विकेट लिया। लॉरेंस स्कूल-सनावर के 156 रन के जवाब में बैटिंग करने उतरी मेयो कॉलेज की टीम ने 1 ओवर 4 गेंद शेष रहते 18.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 158 रन बनाकर टारगेट प्राप्त करते हुए जीत हासिल की। मेयो कॉलेज के बैटर उदय तोटुका ने 24 बॉल पर 50 रन बनाए और वो नाबाद रहे। स्पर्श कोठारी ने 15 गेंद पर 33 रन और संजय जोशी ने 18 गेंद पर 20 रन बनाए। लॉरेंस स्कूल-

सनावर के बॉलर रेहान वर्मा ने 14 रन देकर 2 विकेट लिए। सुल्तान सिंह सांघा ने 14 रन देकर 1 विकेट हासिल की। तो गुनतास सिंह गिल ने 35 रन देकर 1 विकेट लिया। 

उदय तोटुका को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

 

इसी प्रकार पी सी ए मोहाली में ही डोस्को और मेयो कॉलेज के मध्य खेले गए अन्य मुकाबले में भी मेयो कॉलेज ने शानदार जीत हासिल की। 

 

मेयो कॉलेज और डोस्को के मध्य खेले गए मैच में डोस्को ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट्स खोकर 149 रन बनाए। वहीं मेयो कॉलेज ने 2.1 गेंद शेष रहते 17.5 ओवर में 6 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। मेयो कॉलेज ने डोस्को पर 4 विकेट्स से जीत दर्ज की। 

संजय जोशी को मैच में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X