Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

शिल्पा-शमिता संग गीता का दिवाली अभियान

Updated on Thursday, September 18, 2025 20:02 PM IST

मुंबई (अनिल बेदाग) : पृथ्वीराज शेट्टी की पहल भगवद गीता फॉर ऑल (बीजीएफए) ने अपना पहला त्योहार-विशेष अभियान लॉन्च किया है। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री, योग और वेलनेस की पहचान शिल्पा शेट्टी तथा उनकी बहन शमिता शेट्टी को जोड़ा गया है।

“आंतरिक प्रकाश का उपहार” थीम पर आधारित यह पहल दिवाली से पहले शुरू की गई है। इसका उद्देश्य यह संदेश देना है कि जैसे दीपावली पर घर दीपों से आलोकित होते हैं, वैसे ही गीता का ज्ञान भी हर परिवार के जीवन को शांति, संतुलन और शक्ति से प्रकाशित कर सकता है। सरलीकृत शिक्षाओं, इंटरैक्टिव प्रेजेंटेशन और व्यावहारिक मार्गदर्शन के माध्यम से बीजीएफए ने गीता को आधुनिक परिवारों के लिए मानसिक सुकून, आत्मबल और रिश्तों को मजबूत करने वाला साधन बताया है।

पृथ्वीराज शेट्टी का मानना है कि योग और समग्र जीवनशैली के प्रति शिल्पा शेट्टी की प्रतिबद्धता उन्हें इस अभियान का उपयुक्त चेहरा बनाती है। उन्होंने कहा, “शिल्पा परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम हैं। स्वास्थ्य और संतुलन की उनकी जीवनयात्रा BGFA की उस सोच को दर्शाती है जो गीता के शाश्वत ज्ञान को आज के दौर के घर-परिवार तक पहुँचाना चाहती है।”

शिल्पा शेट्टी ने भी अपने विचार साझा किए: “योग हमें भीतर से जोड़ता है और गीता इस जुड़ाव को और गहरा करती है। यह सिर्फ एक पुस्तक नहीं बल्कि जीवन का मार्गदर्शन है। इस दिवाली, मुझे लगता है कि अपने प्रियजनों को गीता उपहार में देना सबसे मूल्यवान तोहफा होगा। यह रोशनी, सद्भाव और आंतरिक शक्ति का प्रतीक है।”

वहीं शमिता शेट्टी ने कहा कि भगवद गीता फॉर ऑल ने गीता की सीख को युवाओं और नए दर्शकों तक आधुनिक रूप में पहुँचाया है। उनके अनुसार, यह ऐसा उपहार है जिसकी प्रेरणा आने वाली पीढ़ियों तक बनी रहती है।

भगवद गीता फॉर ऑल की स्थापना पृथ्वीराज शेट्टी ने की थी। यह पहल गीता के कालजयी ज्ञान को समकालीन समाज के लिए सरल, रोचक और उपयोगी बनाने पर केंद्रित है। आधुनिक कहानी कहने की शैली और इंटरैक्टिव माध्यमों से बीजीएफए गीता को व्यक्तिगत विकास, मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक सामंजस्य के लिए एक जीवन-मार्गदर्शक के रूप में स्थापित कर रहा है।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X