Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

शिखा मल्होत्रा ने बिग बॉस 19 पर की कड़ी टिप्पणी

Updated on Wednesday, September 17, 2025 17:31 PM IST

 
मुंबई (अनिल बेदाग) : जैसे-जैसे बिग बॉस 19 आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे विवाद भी तेज हो रहे हैं। इसी बीच चर्चा में आई हैं अभिनेत्री और नर्सिंग ऑफिसर शिखा मल्होत्रा, जिनका हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में शिखा ने कई कंटेस्टेंट्स पर खुलकर अपनी राय दी और खेल की दिशा पर सवाल उठाए।
 
फरहाना पर तीखा वार
 
शिखा ने फरहाना को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक महिला होकर नीलम को “2 पैसे की और 2 कौड़ी की औरत” कहना बेहद आपत्तिजनक है। इतना ही नहीं, फरहाना ने बाकी घरवालों को भी अपमानजनक बातें कहीं और वरिष्ठ प्रतिभागी कुनीका को “फ्लॉप अभिनेत्री–फ्लॉप वकील” तक कह डाला।
 
नेहल–बसीर की जोड़ी पर तंज
 
नेहल को लेकर शिखा का कहना है कि वह बार-बार सिर्फ “औक़ात नहीं है” जैसे डायलॉग दोहराती रहती हैं। वहीं, बसीर और नेहल मिलकर अनावश्यक मुद्दे खड़े करते हैं, जिससे खेल का माहौल और भी नकारात्मक हो जाता है।
 
अभिषेक के समर्थन में उतरीं
 
टास्क की बात करते हुए शिखा ने साफ कहा कि अभिषेक ईमानदारी से खेलता है, लेकिन नेहल और बसीर जानबूझकर उसे टारगेट करते हैं। यहाँ तक कि नेहल उस पर महिला कार्ड खेलकर दबाव बनाने की कोशिश करती हैं, जिसे शिखा ने “अनुचित रणनीति” बताया।
 
कुनीका–तान्या की दूरी पर प्रतिक्रिया
 
शिखा ने यह भी कहा कि शो की अनुभवी प्रतिभागी कुनीका धीरे-धीरे तान्या से दूरी बनाती दिख रही हैं, जो घर की राजनीति की ओर इशारा करता है।
 
वाइल्ड कार्ड एंट्री की अटकलें
 
इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर शिखा के बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर चर्चाएँ और तेज हो गई हैं। कोविड काल में नर्सिंग ऑफिसर के रूप में सेवा देने वाली शिखा ने बिना वेतन अस्पताल में काम किया, उस दौरान कोविड और स्ट्रोक जैसी चुनौतियों का सामना किया और फिर लंबी जंग के बाद खुद को संभाला। शायद यही कारण है कि आज भी वह सही–गलत पर बेबाकी से अपनी बात कहने से पीछे नहीं हटतीं।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X