Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

बारिश के कारण तीसरा टेस्ट ड्रा

Updated on Wednesday, August 07, 2013 13:18 PM IST

मैनचेस्टर : आस्ट्रेलिया के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड पर आज यहां तीसरा टेस्ट मैच बारिश के कारण ड्रा हुआ जिससे इंग्लैंड ने एशेज ट्राफी बरकरार रखी. पांचवें और अंतिम दिन केवल 20.3 ओवर ही डाले जा सके. आस्ट्रेलिया ने बीती रात के सात विकेट पर 172 रन पर दूसरी पारी घोषित कर इंग्लैंड को जीत के लिये 332 रन का लक्ष्य दिया और इंग्लैंड ने बारिश आने से पहले इतने ओवर में 37 रन पर तीन विकेट खो दिये थे.

लेकिन पांच मैचों की श्रृंखला में 2.0 से आगे चल रही इंग्लैंड को एशेज ट्राफी पर अपना कब्जा कायम रखने के लिये इस मैच को ड्रा कराने की दरकार थी और बारिश ने उनकी उम्मीद पूरी कर दी. इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में 14 और लार्डस में 347 रन से जीत दर्ज की थी. मैच बारिश के कारण स्थानीय समयानुसार शाम 4.39 बजे ड्रा घोषित कर दिया गया.

इससे पहले तेज गेंदबाज रेयान हैरिस ने इंग्लैंड के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया. उन्होंने लगातार कप्तान एलिस्टेयर कुक और जोनाथन ट्राट के विकेट हासिल किये जबकि पीटर सिडल ने पहली पारी में शतक जड़ने वाले केविन पीटरसन को पवेलियन भेजा.

मैनचेस्टर का ओल्ड ट्रैफर्ड खराब मौसम के लिये कुख्यात है. इंग्लैंड की टीम जीत के लक्ष्य से 295 रन की दूरी पर थी, सलामी बल्लेबाज जो रुट :जब चार रन पर थे तब आस्ट्रेलियाई कप्तान क्लार्क ने उनका आसान कैच छोड़ा था: नाबाद 13 और इयान बेल नाबाद चार रन बना चुके थे.

 अब आस्ट्रेलियाई टीम श्रृंखला 2.2 से बराबर करने की उम्मीद कर सकती है. इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया में 2010-11 में ट्राफी अपने नाम की थी. अंपायरों ने कल जब खराब रोशनी के कारण खेल रोका था तो क्लार्क गुस्सा गये थे लेकिन मौसम आस्ट्रेलिया का साथ नहीं दे रहा था क्योंकि बारिश के कारण आज मैच आधा घंटा देरी से शुरु हुआ.

हैरिस ने हालांकि जल्द ही दो विकेट निकालकर आस्ट्रेलिया की उम्मीद जगा दी थी. इंग्लैंड ने जब खाता भी नहीं खोला था तब उन्होंने कुक को एलबीडब्ल्यू आउट किया. कुक ने टोनी हिल के फैसले के लिये डीआरएस का सहारा लिया लेकिन इससे भी नहीं लगा कि गेंद ने बल्ले का किनारा लिया था.

ट्राट जब नौ रन पर थे तब हैरिस ने उनके खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की थी. आस्ट्रेलिया ने इस पर तीसरे अंपायर से समीक्षा के लिये कहा लेकिन फिर से मैदानी अंपायर सही साबित हुआ. ट्राट हालांकि इसका फायदा नहीं उठा पाये और 11 रन के निजी योग पर हैरिस की लेग साइड की तरफ जाती गेंद पर विकेटकीपर ब्रैड हैडिन को कैच दे बैठे.

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X