Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

भारत ने जिंबाब्वे को नौ विकेट से हराया

Updated on Friday, August 02, 2013 15:18 PM IST

बुलावायो : सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (नाबाद 64) और सुरेश रैना (नाबाद 65) के अर्धशतकों की मदद से भारत ने गुरुवार को यहां चौथे वनडे मैच में जिंबाब्वे को नौ विकेट से हराया. इस जीत से भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 4-0 की बढ.त बना ली. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया. टीम ने अपना दबदबा जारी रखते हुए जिंबाब्वे को 42.4 ओवर में महज 144 रन पर समेट दिया. जवाब में भारतीय टीम ने 30.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 145 रन बना कर जीत दर्ज की.

रैना (71 गेंद में छह चौके) तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. उन्होंने और सलामी बल्लेबाज रोहित (90 गेंद में पांच चौके और एक छक्का) आसानी से रन जुटाते हुए दूसरे विकेट के लिए 21.2 ओवर में 122 रन की अटूट भागीदारी निभायी. सलामी बल्लेबाज चेतेश्‍वर पुजारा अपने पदार्पण मैच में धमाल नहीं कर सके. उन्होंने 24 गेंद का सामना किया और दो चौके जमाये, लेकिन 13 रन पर बोल्ड हो गये. 10वें ओवर में टेंडाई चतारा ने उनका लेग स्टंप उखाड. दिया. इस समय भारतीय टीम का स्कोर 23 रन था. रैना और रोहित ने 28वें ओवर में सीन विलियम्स की गेंद पर एक-एक रन लेकर अपने अर्धशतक पूरे किये. दोनों में से रोहित धीमी गति से रन बना रहे थे, लेकिन मुंबई के बल्लेबाज ने पहले अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 84 गेंद में चार चौके से अपना 18वां अर्धशतक और एक गेंद बाद रैना ने 29वां अर्धशतक (60 गेंद में चार चौके) पूरा किया.

इससे पूर्व भारत ने शानदार गेंदबाजी की मदद से जिंबाब्वे को महज 144 रन पर समेट दिया. एलटन चिगुंबुरा (50*) और मैलकम वॉलर (35) के बीच छठे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी को छोड. कर जिंबाब्वे का अन्य बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल पाया और उसकी पूरी टीम 42.4 ओवर में सिमट गयी. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया, जिसके बाद जिंबाब्वे के लिए केवल चार बल्लेबाज ही दोहरे अंक के स्कोर तक पहुंच सके.

भारत के लिए लेग स्पिनर अमित मिर्शा ने 25 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि अपना पहला वनडे खेल रहे मोहित शर्मा (26 रन देकर दो विकेट) और रवींद्र जडेजा (28 रन देकर दो विकेट) ने उन्हें पूरा सहयोग दिया. शमी और उनादकट को भी एक-एक विकेट मिला. भारत ने अंतिम एकादश में दो बदलाव किये. धवन और विनय कुमार की जगह पुजारा और मोहित शर्मा को वनडे में पदार्पण का मौका मिला.

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X