Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

पहली महिला प्लेबैक सिंगर को समर्पित है ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’, ट्रेलर रिलीज़

Updated on Tuesday, September 02, 2025 09:50 AM IST

 
मुंबई (अनिल बेदाग) : भारत का सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने आज सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। सबा आज़ाद और सोनी राजदान स्टारर इस प्रोजेक्ट की कहानी बहुत ही दिल को छू लेने वाली है। यह  पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित राज बेगम की ज़िंदगी के संगीत से सजे सफर से प्रेरित और उसपर आधारित है। जाने माने फिल्ममेकर दानिश रेंजू ने फिल्म का निर्देशन और लेखन किया है, साथ ही इसे निरंजन इयंगर और सुनयाना कचरू ने लिखा है।
 
कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म कश्मीर की अनमोल आवाज़ और पहली महिला प्लेबैक सिंगर को समर्पित है। राज बेगम ने इस तरह से घाटी से आने वाले संगीत कलाकारों के लिए राह बनाया। यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और एप्पल ट्री पिक्चर्स प्रोडक्शन और रेंजू फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस की गई है। सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज में मजबूत स्टार कास्ट है जिसमें सबा आज़ाद, सोनी रज़दान, ज़ैन ख़ान दुर्रानी, शीबा चड्डा, तारुक रैना, शिशिर शर्मा और लिलेट डबी का नाम शामिल है।
 
ट्रेलर में नूर बेगम की जिंदगी और उनके गायकी के सुरीले सफर की झलक देखने मिलती है, जिन्हें सबा आज़ाद और सोनी रज़दान ने दो अलग-अलग समय में निभाया है।फिल्म की इस कहानी में साहस, परंपराओं के तोड़ने के जज्बे और खुद की खोज दिखाई गई है। नूर, एक प्रतिभाशाली युवा गायिका और उस दौर में वह समाज द्वारा महिलाओं पर लगाई गई पाबंदियों को तोड़ते हुए अपने सपनों को जीने की हिम्मत करती है। सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज उनके प्रेरणादायक संगीत से सजी यात्रा को श्रद्धांजलि है, जिसे अभय सोपोड़ी की खूबसूरत धुन और मस्रत उन निसा की आवाज़ ने और भी जानदार बना दिया है। फिल्म में घाटी की समृद्ध संगीत परंपरा और दिल छू लेने वाली पृष्ठभूमि भी पूरी तरह उभरकर सामने आती है।
 
सबा आज़ाद, जो नूर बेगम के युवा रूप में नजर आएंगी वह अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहती हैं, “ऐसा किरदार निभाना जो लेजेंडरी राज बेगम से प्रेरित है, मेरे लिए एक अलग अनुभव रहा है। एक म्यूजिशियन होने के नाते मुझे अलग-अलग म्यूजिक सुनने का अनुभव है, इसके बावजूद मैं राज बेगम के इस शानदार योगदान के बारे में कुछ नहीं जानती थी। इस फिल्म ने मुझे उनकी जिंदगी और उनकी म्यूजिक की कहानी से रूबरू कराया है।" वह आगे कहती हैं, “यह फिल्म औरतों की हिम्मत और आजादी की कहानी है। ऐसे में, दर्शकों द्वारा प्राइम वीडियो पर जल्द सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज देखें जाने का मुझसे इंतेज़ार नहीं हो रहा। एक ऐसी कहानी जो कश्मीर के संगीत और उस महिला को याद करती है जिसने इसे मुमकिन बनाया।”
 
सोनी रज़दान, जो बड़ी नूर बेगम का किरदार निभा रही हैं का कहना है, “सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज एक ऐसी कहानी है जिसने मुझे स्क्रिप्ट पढ़ते ही अपनी तरफ खींच लिया, और उनका किरदार निभाना मेरे लिए एक अलग अनुभव रहा, जिसमें सालों की मेहनत, हिम्मत और संस्कृति की झलक है।" वह आगे कहती हैं, “यह कहानी कश्मीर के संगीत की विरासत को सम्मान है और उनके कमाल के जीवन का सच्चा परिचय देती है।”
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X