Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

दिल की बातें साफ़गोई से पेश करता है कोक स्टूडियो भारत का हिंदी गीत ‘अर्ज़ किया है’ 

Updated on Monday, September 01, 2025 11:34 AM IST

मुंबई (अनिल बेदाग): कोक स्टूडियो भारत अपने तीसरे सीजन के पांचवें गाने "अर्ज़ किया है" के साथ भारत की समृद्ध संगीत परंपराओं का जश्न मना रहा है। इस खूबसूरत हिंदी गीत में मशहूर सिंगर-सॉन्गराइटर अनुव जैन ने अपनी प्रतिभा दिखाई है। उन्होंने इस गाने को खुद लिखा, इसका कॉन्सेप्ट बनाया, संगीत दिया और इसे गाया भी है। यह गाना प्यार, दूरी और अनकहे जज्बातों की एक नाजुक कहानी बयां करता है। अनुव जैन ने दिल को छू लेने वाली कहानी कहने के अपने अनूठे अंदाज में इंतजार के पलों, खामोशी के बोझ और दिल की गहरी भावनाओं को बेहद खूबसूरती से व्यक्त किया है।
 
“अर्ज़ किया है” एक ऐसा गीत है जो दिल की बातें बड़ी साफ़गोई से पेश करता है। इसमें इंतजार, अधूरी बातें और दिल की उम्मीद को बेहद सरल और प्रभावशाली शब्दों में दिखाया गया है। इस गीत की धुन और संगीत भारतीय इलेक्ट्रॉनिक जोड़ी लॉस्ट स्टोरीज़ (ऋषभ जोशी) ने बहुत खूबसूरती से सजाया है, जिससे यह गाना दिल को छू जाता है।
 
मानसून की शांत पृष्ठभूमि में बना यह हिंदी बैलेड भारत की समृद्ध कविता और संगीत की परंपरा को ताजा करता है। अनुव जैन की गिटार की मधुर धुनों के साथ कोक स्टूडियो भारत ने इसे खूबसूरत दृश्यों और संगीत से जीवंत कर दिया है। यह गीत अपनी गहराई और सादगी को बेहतरीन तरीके से दिखाता है।
शांतनु गांगने , IMX लीड, कोका-कोला इंडिया ने कहा, “इस सीज़न के हर गीत के साथ, कोक स्टूडियो भारत के संगीत के सितारों को और नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है। ‘अर्ज़ किया है’ इस बात का उदाहरण है कि कैसे यह प्‍लेटफॉर्म प्रभावशाली गायकों और वास्‍तविक कहानियों को एक साथ लाता है। साथ ही यह कलाकारों को नई चीज़ें करने और अपने तरीके से संगीत बनाने की पूरी आज़ादी देता है। कोक स्टूडियो भारत को भारत की विविध कहानियों को उनके प्रशंसकों तक पहुंचाने वाला सबसे बड़ा मंच बनाना हमारा उद्देश्‍य है और ‘अर्ज़ किया है’ इस मिशन में एक अहम कदम है।” 
 
गायक-गीतकार और संगीतकार अनुव जैन ने कहा, “कोक स्टूडियो भारत गीतों को उनकी मूल भावना के साथ पेश करता है, और ‘अर्ज़ किया है’ इसका शानदार उदाहरण है। मेरे लिए इस गीत की सबसे खास बात इसके बोल हैं, जो उन भावनाओं को बयां करते हैं जिन्हें हम अक्सर कह नहीं पाते। इस गीत को बनाना और गाना ऐसा था जैसे हिचकिचाहट और उम्मीद के बीच के नाजुक एहसास को पकड़ना, ताकि सुनने वाला सिर्फ शब्द ही ना सुने, बल्कि उनके पीछे की शांति और विश्वास को भी महसूस करे।”
 
हर नए गीत के साथ, कोक स्टूडियो भारत दर्शकों तक विभिन्न संगीत शैलियों और कलाकारों की आवाज़ें पहुंचाता है, जो अपनी कहानियों से अलग-अलग संस्कृतियों को जोड़ते हैं। लोक संगीत से लेकर आधुनिक धुनों तक, यह एक ऐसा प्‍लेटफॉर्म बन गया है जहाँ संगीत ऐसी भावनाएं जगाता है जो आखिरी सुर के बाद भी लंबे समय तक दिलों में रहती हैं। जैसे-जैसे सीजन 3 आगे बढ़ रहा है, कोक स्टूडियो भारत संगीत के विविध रंगों और गहराई का उत्सव मनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहरा रहा है।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X