त्रिकोणीय सीरीज के मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 1 विकेट से हरा दिया. भारत ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 230 रन का लक्ष्य रखा था.
वेस्टइंडीज ने 47.4 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्यि हासिल कर लिया. वेस्टइंडीज की ओर से जानसन चार्ल्स ने सर्वाधिक 97 रन का योगदान किया.
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के अर्धशतक की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए. इस तरह से भारत ने वेस्ट इंडीज के सामने जीत के लिए 230 रन का लक्ष्य रखा.
भारत को पहला झटका सिर्फ 25 रन के कुल योग पर लगा, जब फॉर्म में चल रहे शिखर धवन को तेज गेंदबाज केमार रोच ने 11 रन के निजी स्कोगर पर अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया. शिखर के बाद मैदान पर आये विराट कोहली भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाये और 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, उस समय भारत का स्कोर 39 रन था. विराट को डेरेन सैमी की गेंद पर क्रिस गेल ने कैच आउट किया.
दिनेश कार्तिक ने रोहित शर्मा के साथ पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन उनकी यह जंग 23 रन से आगे नहीं बढ़ पायी. उन्हें सैमुअल्स ने अपनी ही गेंद पर कैच किया. दिनेश कार्तिक जब आउट हुए उस समय भारत का स्कोर 98 रन तक ही पहुंचा था. भारत को चौथ झटका भी जल्दी ही लगा अभी स्कोर 124 ही पहुंचा था कि रोहित शर्मा भी 60 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. रोहित को डेरेन सैमी की गेंद पर जॉनसन चार्ल्सह ने कैच किया.
इससे पहले टॉस जीतकर वेस्टमइंडीज ने भारत को पहले बल्ले बाजी के लिए आमंत्रित किया. मैच शुरू होने से पहले ही वेस्टेइंडीज को दो जबरदस्तल झटके लगे. वेस्टकइंडीज के कप्तालन ड्वेन ब्रावो चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह किरोन पोलार्ड टीम की कप्ताीनी कर रहे हैं. वेस्टेइंडीज को दूसरा झटका तेज गेंदबाजी में लगा उनके स्ट्रा इक गेंदबाज रवि रामपॉल भी चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं.
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर आयी अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है.