चंडीगढ़ - अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के चलते दिल्ली में सोना 620 रुपया सस्ता होकर 26,680 रुपए/10 ग्राम पर आ गया। चांदी एक हजार रुपए नीचे 40500 रु/किलो।
यूएस में आर्थिक हालात सुधरने से फेड रिजर्व ने प्रोत्साहन पैकेज घटाने के संकेत दिए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना अगस्त 2010 के बाद सबसे निचले स्तर यानी 1228 डॉलर प्रति ओंस पर आ गया।
पेट्रोलियम उत्पादों की खपत बढ़ रही है। भुगतान डॉलर में होता है, इसलिए पूरी दुनिया में डॉलर की मांग बढ़ रही है। मार्केट कमजोर होने से गोल्ड में निवेश बढ़ा है। इसलिए इसका आयात बढ़ रहा है। भुगतान डॉलर में। विदेशी संस्थान भारतीय शेयर बाजारों से लगातार पैसा निकाल रहे हैं।
रिजर्व बैंक के पास बहुत विकल्प नहीं है। 291 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है। इससे सिर्फ सात महीने की आयात जरूरतें पूरी की जा सकती हैं।