Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

"पहेली गीत 2" को लॉन्च कर मुकेश खन्ना ने किया स्वतंत्रता सेनानियों को ट्रिब्यूट

Updated on Friday, August 08, 2025 15:32 PM IST

मुंबई (अनिल बेदाग) : टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय चरित्र और देश के पहले सुपर हीरो शक्तिमान मुकेश खन्ना ने महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को ट्रिब्यूट पेश करने के लिए अपने एल्बम क्रांतिकारी पहेली के दूसरे गीत "पहेली गीत 2" को मुंबई के स्टार हाउस में लॉन्च किया। मुकेश खन्ना ने इस गीत के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।  एक महत्वपूर्ण मैसेज के साथ वह यह गीत लेकर आए हैं।
 
इस वीडियो के द्वारा वह बच्चों और युवाओं को कुछ सिखाने के उद्देश्य के साथ हाजिर हुए हैं। इस गीत मे पहेली के रूप में स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और उनके ऐतिहासिक कार्यो की बातेँ हैं। मुम्बई में खुद मुकेश खन्ना ने इस वीडियो सॉन्ग को लांच किया। इस अवसर पर उनके साथ गीतकार दीपक त्रिपाठी, संगीतकार सूर्या राजकमल और कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना सहित गाने से जुड़ी टीम भी उपस्थित रही। यह देशभक्ति गीत भीष्म इंटरनेशनल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है जिसे दर्शकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
 
भीष्म इंटरनेशनल प्रस्तुत इस गीत को बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया गया है, जिसमें बच्चों से मुकेश खन्ना पहेलियां बुझाते हैं, स्वतंत्रता सेनानियों के कारनामों के बारे में गीत के माध्यम से वह पूछते हैं कि क्रांतिकारी का नाम बताओ? फिर बच्चे उन्हें स्वतंत्रता सेनानी का नाम बताते हैं। इस गीत में चंद्रशेखर आजाद, वीर सावरकर, मंगल पांडे, अशफ़ाक उल्लाह खान के बारे में बताया गया है जबकि इस गाने के पहले भाग में झांसी की रानी, शहीद राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, तुर्रम खान जैसे क्रांतिकारियों के बारे में जानकारी बताई गई है।
 
गाने के अंत में मुकेश खन्ना ने सभी से आव्हान किया है कि सभी बच्चे, युवा देश के क्रांतिकारियों का नाम याद रखें। 7 हजार से ज्यादा क्रांतिकारी थे जिन्हें शहीद का दर्जा मिलना चाहिए।
 
मुकेश खन्ना ने बताया कि जय हिंद अभियान के द्वारा देश के स्वतंत्रता सेनानियों को हम शहीदों का दर्जा दिलाने के लिए सरकार से लगातार सालों से मांग कर रहे हैं। इस गीत के माध्यम से श्रोता और दर्शक हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानेंगे, हमारे इतिहास के बारे में जानेंगे, जिन वीरों ने कम उम्र मे जान कुर्बान कर दी, लोग उनके बारे में जानेंगे। ऐसे गीत जरूरी हैं। इसके बाद इसकी अगली कड़ी भी आएगी. हम इस गीत की श्रृंखला के माध्यम से उन सभी क्रांतिकारियों को याद करेंगे और बच्चों व युवाओं के दिल दिमाग में उनके नाम और काम को स्थापित करेंगे।
मुकेश खन्ना का एक और देशभक्ति गीत 'सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा' भी 12 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X