Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

इमेजिन ट्रेज़र ने चंडीगढ़ के सेक्टर 35-सी में किया अपने नए एप्पल स्टोर का भव्य उद्घाटन

Updated on Friday, August 08, 2025 14:59 PM IST

चंडीगढ़, 8 अगस्त 2025 : भारत में एप्पल के सबसे बड़े और ग्राहक-केन्द्रित पार्टनर में से एक, इमेजिन ट्रेज़र (Imagine Tresor) ने आज चंडीगढ़ के सेक्टर 35-सी में अपने नए इमेजिन एप्पल प्रीमियम रिसेलर स्टोर का भव्य उद्घाटन किया। इस शुभ अवसर पर माननीय मेयर, चंडीगढ़ - श्रीमती हरप्रीत कौर बबला, श्री संजय टंडन - सदस्य, राष्ट्रीय परिषद, भाजपा एवं सह-प्रभारी, भाजपा हिमाचल प्रदेश, पूर्व अध्यक्ष, चंडीगढ़ भाजपा, तथा ट्रेज़र परिवार के सभी वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

 

ट्रेज़र के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक श्री शौर्य सेठ ने कहा, "हम चंडीगढ़ जैसे जीवंत शहर में अपने इमेजिन एप्पल प्रीमियम रिसेलर स्टोर की शुरुआत करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य एप्पल के बेहतरीन प्रोडक्ट्स, सेवाओं और ग्राहक अनुभव को चंडीगढ़ के लोगों के और करीब लाना है। यह नया स्टोर हमारे उस संकल्प का प्रतीक है जो तकनीक को एक जानकारीपूर्ण, इमर्सिव और स्वागत पूर्ण माहौल में प्रस्तुत करता है।"

 

माननीय मेयर श्रीमती हरप्रीत कौर बबला ने कहा, "चंडीगढ़ ने सदैव प्रगति को अपनाया है और एप्पल जैसे ब्रांड की उपस्थिति यह दर्शाती है कि हमारा शहर भारत के सबसे आधुनिक और आकांक्षी शहरों में से एक है। यह स्टोर न केवल विश्व स्तरीय कंज्यूमर अनुभव प्रदान करेगा बल्कि डिजिटल सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देगा। यह हमारे स्मार्ट सिटी विज़न के अनुरूप है, जहाँ टेक्नोलॉजी और जीवनशैली एक साथ चलते हैं। मैं इमेजिन टीम का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने चंडीगढ़ में विश्वास दिखाया।"

 

श्री संजय टंडन ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, "मैं इमेजिन एप्पल स्टोर के भव्य उद्घाटन पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह हमारे युवाओं और उद्यमियों की बढ़ती डिजिटल आकांक्षाओं का प्रतीक है। आज की दुनिया में तकनीकी शिक्षा, रोजगार और सशक्तिकरण का माध्यम बन गई है। इस प्रकार के प्रीमियम स्टोर्स समाज को डिजिटल रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं।"

 

बिजनेस हेड श्री कुणाल संगर ने कहा, "हमारे नए स्टोर लॉन्च को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं। पहले ही दिन ग्राहकों के उत्साह ने हमारी उम्मीदों से बढ़कर प्रतिक्रिया दी है। इस स्टोर में एप्पल के सभी उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं और हम ग्राहक सेवा तथा आफ्टर-सेल्स सपोर्ट में सर्वोत्तम अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे लिए कस्टमर एक्सपीरियंस कोई कार्यसूची नहीं, बल्कि जुनून है।"

 

डॉ. श्रवण कुकरे (ग्रुप हेड – मार्केटिंग और सीएसआर, ट्रेज़र) ने कहा, "यह स्टोर केवल रिटेल विस्तार नहीं है, बल्कि हमारा विज़न है कि हम एप्पल टेक्नोलॉजी को लोगों के जीवन से जोड़ें — एक ऐसे अनुभव के माध्यम से जो व्यक्तिगत, सहज और भरोसेमंद हो। हमारा उद्देश्य केवल प्रोडक्ट्स बेचना नहीं, बल्कि एक सम्पूर्ण एप्पल इकोसिस्टम प्रस्तुत करना है — जिसमें डेमो, एक्सपर्ट गाइडेंस, आफ्टर-सेल्स सपोर्ट और ट्रेनिंग शामिल हैं।"

 

श्री मनोज पालीवाल, जीएम - प्रोजेक्ट्स, ट्रेज़र ने कहा, "इस स्टोर की परिकल्पना से लेकर उद्घाटन तक की यात्रा का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। हमने यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की है कि हर विवरण में ट्रेज़र की विशिष्ट गुणवत्ता, कार्यक्षमता और ग्राहक-प्रथम सोच परिलक्षित हो।"

 

इमेजिन - एप्पल प्रीमियम पार्टनर के बारे में

इमेजिन एप्पल प्रीमियम पार्टनर भारत के 30 से अधिक शहरों में 46+ स्टोर और 25+ सर्विस सेंटर के साथ मौजूद है। ट्रेजर के पास 600+ प्रशिक्षित कर्मी हैं, जो हर साल आधे मिलियन से अधिक ग्राहकों की सेवा करते हैं। हम यूजर्स को सही मैक, आईफोन या आईपैड या एप्पल वॉच चुनने में मदद करते हैं, जो यूजर्स के प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए डिजइन किया गया है; यूजर्स की खरीदारी के हर पहलू पर निष्पक्ष सलाह देते हैं। हम उच्च गुणवत्ता के सभी मैक, आईपैड, एप्पल वॉच और आईफोन के साथ-साथ सॉफ्टवेयर और एक्सेसरीज़ की पूरी श्रृंखला प्रदान करते हैं, ताकि यूजर्स एक ही जगह पर सब कुछ पा सकें। इमेजिन बिजनेस और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए भी उपयुक्त है जो एप्पल प्रोडक्ट्स से अधिक करना चाहते हैं। ग्राहक myimaginestore.com पर भी खरीदारी कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X