Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

फ़िल्म निशांची का धमाकेदार फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़

Updated on Saturday, August 02, 2025 10:12 AM IST

मुंबई (अनिल बेदाग) : एमेज़ॅन एमजीएम स्टूडियोज़ इंडिया ने आज अपनी आगामी थियेट्रिकल रिलीज़ निशांची  का धमाकेदार फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया है। अजय राय और रंजन सिंह द्वारा जार पिक्चर्स के बैनर तले, फ्लिप फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस की गई ये फिल्म एक रोमांचकारी क्राइम ड्रामा है, जिसे अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है। निशांची से ऐश्वर्य ठाकरे एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं, और वो फिल्म में डबल रोल निभा रहे हैं।
 
अनुराग कश्यप की रॉ और देसी स्टोरीटेलिंग स्टाइल के साथ साथ मेनस्ट्रीम सिनेमा का तड़का भी इस फिल्म में देखने को मिलेगा। निशांची दो भाइयों की कहानी है, जो दिखने में एक जैसे हैं लेकिन जिंदगी में बिल्कुल अलग रास्तों पर चलते हैं, और जिनके फैसले उनकी तक़दीर तय करते हैं। यह फिल्म जबरदस्त एक्शन, इमोशन्स और दिल खोलकर हंसाने वाले पलों का वादा करती है। इसमें वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे दमदार कलाकार भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे। निशांची 19 सितंबर 2025 को थियेटर्स में रिलीज़ होने वाली है।
 
निशांची का पहला लुक पोस्टर आपको देसी सिनेमा की जड़ तक ले जाता है- बोल्ड, बहुस्तरीय और पूरी तरह से ड्रामे से भरी कहानी। रंगों और भावनाओं से भरा हुआ यह एक ऐसी दुनिया की झलक दिखाता है जहाँ प्यार, बदला और नियति एक दूसरे से टकराते हैं। इस कहानी के केंद्र में हैं डेब्यू कर रहे ऐश्वर्य ठाकरे, जो जुड़वां भाइयों के दमदार डबल रोल में नज़र आएंगे, जिनकी ज़िंदगियाँ बिल्कुल अलग हैं लेकिन दोनों एक ऐसे तूफान में फंसते हैं जो फूटने ही वाला है। दमदार पृष्ठभूमि, मनमोहक दृश्यों, गहरे इमोशंस, तीव्रता और हाई-स्टेक्स कहानी के साथ, यह फिल्म एक सच्चे मसाला एंटरटेनर का पूरा वादा करती है। निशांची सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि बड़े परदे के लिए बना एक सिनेमैटिक रोलरकोस्टर है। और ये पोस्टर? बस शुरुआत है।
 
इस जबरदस्त, इमोशंस से भरी कहानी को अजय राय और रंजन सिंह ने जार पिक्चर्स के बैनर तले, फ्लिप फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने मिलकर लिखी है। 19 सितंबर को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी गोलियों की बरसात, धोखा और भाईचारा—तो तैयार हो जाइए एक जबरदस्त कहानी के लिए।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X