Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

चंडीगढ़ में एमजी सेलेक्ट एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन

Updated on Thursday, July 17, 2025 09:33 AM IST

ऑटोमोटिव लक्ज़री के नए युग की शुरुआत

चंडीगढ़ - जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने एमजी सेलेक्ट के माध्यम से नए ज़माने की ऑटोमोटिव लक्ज़री की शुरुआत करते हुए भारत में अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर लॉन्च कर दिया है। ‘रीइमैजिनिंग लक्ज़री’ के सिद्धांत पर आधारित, एमजी सेलेक्ट एक्सपीरियंस सेंटर ग्राहकों को एक एहसास से भरपूर अनुभव, व्यक्तिगत सेवा, नए युग की लक्ज़री, नवाचार और स्थिरता के साथ प्रतिष्ठित उत्पादों का संगम प्रदान करेगा।


जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि भारत में लक्ज़री की खपत हाल के वर्षों में तीव्र गति से बढ़ी है। एमजी सेलेक्ट के ज़रिए हम लक्ज़री कार खरीदारों के बीच एक खास मुकाम बनाना चाहते हैं। यह कार के मालिक बनने के अनुभव को एक नए स्तर पर ले जाने का प्रयास होगा। भारतीय लक्ज़री ऑटोमोटिव जगत को फिर से परिभाषित करने की हमारी सोच हमारे डीलर पार्टनर्स के साथ मेल खाती है और हम मिलकर तकनीकी रूप से उन्नत उत्पाद और विशिष्ट अनुभव प्रदान करते हुए नए मानक स्थापित करना चाहेंगे।


आर्ट गैलरी की स्पैशियल अभिव्यक्ति से प्रेरित, एमजी सेलेक्ट एक्सपीरियंस सेंटर को शांत, मिट्टी जैसे टोन और अनंत सफेद रंगों के साथ डिज़ाइन किया गया है। प्रत्येक शोरूम एक ऐसा अद्भुत वातावरण प्रदान करता है जिससे स्पष्टता और सहजता का अनुभव होता है। 'कम में अधिक' की अवधारणा पर केंद्रित इन शोरूम्स में कार को एक शिल्पकला के रूप में प्रस्तुत किया गया है जो ग्राहकों को एक अलग ही स्तर पर ले जाता है।


एमजी सेलेक्ट चंडीगढ़ के डीलर प्रिंसिपल सुमित पासी ने कहा कि यह सेंटर पारंपरिक शोरूम अनुभव से आगे जाकर हमारे चंडीगढ़ के जानकर ग्राहकों के लिए ऑटोमोटिव लक्ज़री को एक नए रूप में परिभाषित करता है। यह एक ऐसा समुदाय भी विकसित करेगा जहां हर ग्राहक की आकांक्षाएं पूरी हों और उनका साथ हमारे लिए गर्व का विषय हो। चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया, फेज 1, प्लॉट नंबर 182/15 में एमजी सेलेक्ट चंडीगढ़ का उद्घाटन हुआ।

इसके साथ साथ यह लक्ज़री ब्रांड 2025 की तीसरी तिमाही के अंत तक भारत के 13 प्रमुख शहरों में 14 सेंटर लॉन्च करेगा। इनमें अहमदाबाद भी शामिल है। एमजी साइबरस्टर – दुनिया की सबसे तेज़ एमजी कार और एमजी एम 9 – प्रेसिडेंशियल लिमोज़ीन, प्रदर्शन के लिए उपलब्ध रहेंगी ताकि सब लोग इन्हें नज़दीक से देख सकें।

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X