Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

राजा गुरु की फॅमिली ड्रामा फिल्म ‘आराध्य’ के धमाकेदार ट्रेलर ने चौंकाया

Updated on Wednesday, July 16, 2025 11:18 AM IST

मुंबई (अनिल बेदाग) : टेलीविजन स्टार राजा गुरु की फॅमिली ड्रामा हिन्दी और अवधि टच फिल्म ‘आराध्य’ का जबर्दस्त ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। आध्यात्मिक फ्लेवर लिए हुए इस फिल्म के ट्रेलर में राजा गुरु ने अपनी अद्भुत कलाकारी दिखाई है।
 
"अंखियों के झरोखे से", "किसके रोके रुका है सवेरा" और "दिल आशना है" जैसे टीवी सिरियल मे अपनी अदाकारी का जौहर दिखा चुके राजा गुरु आराध्य के ट्रेलर मे चमक रहे हैं। उनका लुक,  उनका किरदार, उनकी बॉडी लैंग्वेज, उनकी संवाद अदायगी बहुत प्रभावी है। रोमांस से लेकर एक्शन तक राजा गुरु ने हर दृश्य को शिद्दत से निभाया है। यही वजह है कि दर्शक इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसन्द कर रहे हैं। 
 
हिंदी फिल्म "धप्पा" और पुरस्कार विजेता शॉर्ट फिल्म "द लॉन्ग ड्राइव" मे अपनी लाजवाब अभिनय क्षमता प्रस्तुत कर चुके राजा गुरु के लिए यह फिल्म बॉलीवुड में उनकी धमाकेदार पहचान स्थापित करेगी इसका संकेत ट्रेलर में उन्होंने दे दिया है।
 
फिल्म की स्टोरी एक ऐसे युवा की दास्तान है, जो अपनी बहन के सम्मान और सुरक्षा के लिए सोसाईटी से लड़ पड़ता है। फिल्म मे फैमिली ड्रामा होने के साथ आध्यात्मिक पहलू भी है। दरअसल आराध्य की कथा भारतीय सभ्यता और संस्कृति की जड़ों में समाहित है। फिल्म के हीरो राजा गुरु इस पिक्चर को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि "आराध्य’ यह मैसेज देती है कि धरती पर मनुष्य चाहे जितना प्रयास कर ले, मगर भगवान की मर्जी के बिना कुछ नहीं होता। फिल्म का कलाईमेक्स दर्शकों को चौंका देगा।"
 
अर्धनारेश्वर क्रिएशनस के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता अमरनाथ शर्मा, सह निर्माता तुषार शर्मा और लेखक व निर्देशक सुजीत गोस्वामी हैं। 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों मे रिलीज होने वाली फिल्म में राजा गुरु मुख्य भूमिका में हैं जबकि उनके साथ ज्ञान प्रकाश, पंकज बेरी, दीपक दत्त शर्मा और रूपाली जाधव भी महत्वपूर्ण चरित्र निभा रहे हैं। फिल्म का संगीत भी इसका प्लस पॉइन्ट है और गाने शाहिद माल्या,  राहुल सक्सेना, फरहाद भिवंडीवाला, कृतिका श्रीवास्तव जैसे सिंगर ने गाए हैं।
 
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X