Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

‘धुन’ में फिर लौटी अरिजीत सिंह, मिथुन और मोहित सूरी की तिकड़ी

Updated on Thursday, July 03, 2025 10:20 AM IST

मुंबई (अनिल बेदाग) : हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में तुम ही हो (आशिकी 2) जैसे ऐतिहासिक चार्टबस्टर्स देने वाले अरिजीत सिंह, मिथुन और मोहित सूरी की ब्लॉकबस्टर म्यूजिकल तिकड़ी एक बार फिर साथ आई है सैयारा के अगले गाने ‘धुन’ के लिए, जिसे आज यशराज फिल्म्स ने रिलीज किया है!
 
मोहित सूरी और मिथुन की शानदार म्यूजिकल जर्नी को दो दशक पूरे हो गए हैं। उनकी साझेदारी 2005 में जहर और कलयुग से शुरू हुई थी। बीते 20 वर्षों में, इस जोड़ी ने मर्डर 2, आशिकी 2, एक विलेन, हमारी अधूरी कहानी, हाफ गर्लफ्रेंड, मलंग और अब सैयारा जैसे आइकोनिक म्यूजिक एलबम्स पर साथ काम किया है।
 
अरिजीत सिंह, जिन्हें भारत के सबसे महान गायकों में गिना जाता है, और मोहित सूरी की साझेदारी ने भी कई अमर गीत दिए हैं जैसे – तुम ही हो, चाहूं मैं या ना, हम मर जाएंगे (आशिकी 2), हमदर्द (एक विलेन), हमारी अधूरी कहानी (टाइटल ट्रैक), फिर भी तुमको चाहूंगा (हाफ गर्लफ्रेंड), चल घर चलें (मलंग) और अब धुन (सैयारा)।
 
सैयारा, एक बहुप्रतीक्षित रोमांटिक फिल्म है, जिसमें पहली बार यशराज फिल्म्स और मोहित सूरी – दोनों प्रेम कहानियों के माहिर – एक साथ आए हैं। फिल्म को अब तक गहरी रोमांटिक कहानी, प्रभावशाली केमिस्ट्री और नए कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस के लिए प्रशंसा मिल रही है।
 
 
फिल्म के साथ अहान पांडे यशराज फिल्म्स के नए हीरो के रूप में डेब्यू कर रहे हैं, वहीं अनीत पड्डा – जिन्होंने बिग गर्ल्स डोंट क्राई  में अपने अभिनय से दिल जीते –उनको अगली वायआरएफ हीरोइन के तौर पर पेश किया गया है।
 
सैयारा का म्यूजिक एल्बम साल का सबसे बड़ा हिट बन चुका है। अब तक रिलीज हुए सभी गाने – सैयारा, जुबिन नौटियाल काबर्बाद , विशाल मिश्रा का तुम हो तो, सचेत-परंपरा का हमसफर, और अब धुन – सभी म्यूजिक चार्ट्स पर धूम मचा रहे हैं।
 
यशराज फिल्म्स, जो पिछले 50 वर्षों से यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में भारत को कुछ बेहतरीन रोमांटिक फिल्में दे चुका है, और मोहित सूरी, जो इस साल अपने फिल्मी करियर के 20 साल पूरे कर रहे हैं, अब 18 जुलाई 2025 को सैयारा को दुनियाभर में रिलीज़ करने जा रहे हैं।
 
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X