Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

धार्मिक और पारिवारिक भावनाओं से भरपूर हिंदी फिल्म आराध्य का पोस्टर लॉन्च

Updated on Thursday, July 03, 2025 10:14 AM IST

मुंबई (अनिल बेदाग) : धार्मिक पारिवारिक और इमोशन के तड़के से लबरेज अर्धनारेश्वर क्रिएशन के बैनर तले निर्माता अमरनाथ शर्मा और लेखक निर्देशक सुजीत गोस्वामी की हिंदी फिल्म "आराध्य" का पोस्टर भव्य तरीके से मीडिया कर्मियों और कई बॉलीवुड हस्तियों की उपस्थिति में पिछले दिनों मुंबई में लॉन्च किया गया l इस अवसर फिल्म के निर्माता अमरनाथ शर्मा , सह निर्माता तुषार शर्मा , फिल्म के नायक राजा गुरु , संपादक अभिषेक सिंह , फिल्म के लेखक संजय कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक जैन , विजय के सैनी तथा लाइन प्रोड्यूसर आदित्य वर्मा भी उपस्थित रहे और मीडिया कर्मियों को फिल्म की विस्तृत जानकारी दी l 
 
बता दें कि 18 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शन के लिए तैयार फिल्म आराध्य बेहद ही संवेदन शील विषय पर बनी एक ऐसी फिल्म है जो अपनी बेहद खूबसूरत कथा वस्तु से और भी खास हो जाती है l फिल्म के नायक राजा गुरु के साथ जाने माने अभिनेता ज्ञान प्रकाश , पंकज बैरी , और रूपाली जाधव भी प्रमुख भूमिका में है l और नृत्य निर्देशक एंडी भाकुनी के नृत्य निर्देशन में नताशा केसरवानी का आइटम डांस फिल्म के आकर्षण के और भी बढ़ता है l 
 
इस अवसर पर निर्माता अमरनाथ शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा मै चाहता था कि एक ऐसी फिल्म बने जिसमें एक कथा हो और दर्शकों का कथा पर विश्वास बने साथ ही जिसमें भारतीय संस्कृति भी हो l और ये पूरी टीम की मेहनत से सफल हुआ l जिसके लिए मैं सबको धन्यवाद देता हूं l 
 
सह निर्माता तुषार शर्मा ने कहा कि इस फिल्म की सबसे अच्छी बात ये है कि फिल्म की कहानी का ताना बाना ऐसा बुना गया है कि आगे क्या होगा इसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता l जो बहुत कम फिल्मों में देखने को मिलता है l खासकर फिल्म का क्लाइमैक्स ऐसा है जिसकी बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है l दर्शकों से भी अपील की कि फिल्म को देखें फिर समझ में आएगा कि हमने इस फिल्म को कितनी शिद्दत से बनाया है l 
 
फिल्म के नायक राजा गुरु ने कहा आराध्य एक ऐसी फिल्म है जिसमें धार्मिक पक्ष को भी पुरजोर तरीके से स्थापित किया गया है l समाज को एक संदेश देने की कोशिश की गई है कि इंसान चाहे लाख कोशिश कर ले लेकिन ईश्वर की मर्जी के बिना कुछ नहीं होता l अपने सह कलाकारों और टीम के विषय में बात करते हुए उन्होंने कहा कि सबने अपना बेस्ट परफोर्मेंस दिया है l 
 
बता दें कि फिल्म की कथा वस्तु एक ऐसे नायक पर केंद्रित है जो अपनी बहन के लिए समाज से लड़ता है l और घटनाक्रम फिल्म में बहुत कुछ संदेश देता है l तो इंतजार कीजिए आराध्य का जो सिनेमाघरों में 18 जुलाई से दस्तक देने के लिए तैयार है l
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X