Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

नोरा फतेही ने लुईस वुइत्तों सूट में दिखाया ग्लोबल ग्लैमर

Updated on Tuesday, July 01, 2025 10:55 AM IST

मुंबई (अनिल बेदाग) : जब बात सिर्फ अपनी मौजूदगी और फैशन की बारीकियों से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचने की आती है, तो फैशन क्वीन नोरा फतेही बखूबी जानती हैं कि उस पल को कैसे अपना बनाना है। और पेरिस फैशन वीक के दौरान फारेल विलियम्स द्वारा पेश की गई लुईस वुइत्तों स्प्रिंग-समर 2026 मेन्सवियर कलेक्शन में, नोरा ने न सिर्फ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, बल्कि उन्होंने एक दमदार बयान दिया।
 
उन्होंने जो टॉप ह्यू पावर सूट पहना था, वह लुईस वुइत्तों का एक शानदार पीस था, जिसे बेहद बारीकी से स्टाइल किया गया था। सूट की स्ट्रक्चर्ड सिलुएट, न्यूनतम लेकिन प्रभावशाली ऐक्सेसरीज़ और उससे मेल खाता लुई विटॉन बैग—इन सबने मिलकर इस लुक को ग्लोबल स्टारडम की नई परिभाषा दी। नोरा ने फैशन कैपिटल माइंडसेट के साथ जैसे ही वेन्यू में दाखिल हुईं, ऐसा लगा मानो हर कैमरा उन्हीं का इंतज़ार कर रहा था।
 
जॉर्ज पॉम्पीडू में आयोजित इस लुई वुइत्तों शो में बेयोंसे, जे-ज़ी, बीटीएस के जे-होप, जैक्सन वांग, कैरोल जी और अन्य ग्लोबल सितारे मौजूद थे। इतनी बड़ी हस्तियों के बीच भी, नोरा फतेही पूरी गरिमा और आत्मविश्वास के साथ नज़र आईं—स्टाइलिश, आत्मनिर्भर और बेजोड़ आभा के साथ।
 
उनकी चाल, उनकी उपस्थिति, और उनके द्वारा प्रस्तुत आत्मविश्वास ने यह साबित कर दिया कि वह आज के समय की सबसे चर्चित फैशन "इट गर्ल्स" में से एक है, जो भारतीय उपमहाद्वीप से ग्लोबल फैशन स्टेज पर छाई हुई हैं। कस्टम टॉम फ़ोर्ड लुक से अमेरिकन म्यूज़िक अवार्ड्स में लोगों का ध्यान खींचने से लेकर वैनिटी फ़ेयर ऑस्कर पार्टी में ऑस्कर डे ला रेंटा में ग्लैमर दिखाने तक, नोरा का फैशन सेंस उतना ही बेहतरीन है जितना उनका ग्लोबल फैनबेस।
 
बिलबोर्ड फ़ीचर से लेकर एल्योर मैग्ज़ीन में दमदार उपस्थिति तक, नोरा फतेही रेड कार्पेट और फ्रंट-रो फैशन की परिभाषाएं बदल रही हैं। चाहे वह फिल्म स्क्रीन पर चमक रही हों, या लुई वुइत्तों के पावर लुक में पेरिस फैशन वीक पर राज कर रही हों। एक बात तो साफ़ है कि
नोरा फतेही सिर्फ ग्लोबल फैशन गेम का हिस्सा नहीं हैं, वह उसे नई परिभाषा दे रही हैं।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X