Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

भगवान विष्णु के अवतारों पर बनेगी 7 फिल्मों की सीरीज़

Updated on Tuesday, July 01, 2025 10:51 AM IST

मुंबई (अनिल बेदाग) : होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस ने अपनी एनिमेटेड फ्रेंचाइज़ महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की बड़ी घोषणा कर दी है। इस सीरीज में भगवान विष्णु के दस अवतारों की कहानियां दिखाई जाएंगी, जो अगले एक दशक तक चलेंगी। इसकी शुरुआत महावतार नरसिम्हा से 2025 में होगी और अंत महावतार कल्कि पार्ट 2 के साथ 2037 में होगा।
 
डायरेक्टर अश्विन कुमार ने कहा, "हम क्लीन प्रोडक्शंस और होम्बले फिल्म्स जैसे दमदार साथियों के साथ मिलकर भारत की विरासत को बड़े पर्दे पर एक ऐसे अंदाज़ में लाने जा रहे हैं, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।" उन्होंने आगे कहा, "यह आध्यात्मिक और भव्य अनुभव महावतार यूनिवर्स के दशावतारों से शुरू होगा... अब भारत दहाड़ेगा!"
 
प्रोड्यूसर शिल्पा धवन ने खुशी जताते हुए कहा, "अब तो बस शुरुआत है, हमारी कहानियां जैसे परदे पर जिंदा हो जाएंगी, सोचकर ही जोश आ रहा है! तैयार हो जाइए एक दमदार और ज़बरदस्त सिनेमाई सफर के लिए।"
 
होम्बले फिल्म्स की ओर से जारी एक ऑफिशियल बयान में स्पोक्सपर्सन द्वारा कहा गया है, "होम्बले फिल्म्स में हमारा मानना है कि कहानी कहने की ताकत समय और सीमाओं से परे होती है।" यह भी कहा है कि "महावतार के ज़रिए हम भगवान विष्णु के पावन अवतारों को शानदार एनीमेशन में दिखाने जा रहे हैं। ये कोई आम फिल्म सीरीज़ नहीं है, बल्कि हमारी तरफ से भारत की आध्यात्मिक परंपरा को एक सच्ची श्रद्धांजलि है।"
 
महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स सिर्फ फिल्मों तक ही नहीं रहेगा, बल्कि इसे कई प्लेटफॉर्म पर लोगों से जोड़ने की तैयारी हो रही है। कॉमिक्स, मजेदार वीडियो गेम, डिजिटल कहानियों और खास कलेक्शन आइटम्स के ज़रिए लोग इन प्राचीन कहानियों से नए और दिलचस्प तरीके से जुड़ पाएंगे। चाहे वो ग्राफिक किताबों के रूप में हों या ऐसे गेम्स जहां आप खुद कहानी का हिस्सा बन सकें और इस तरह से हर जगह महावतार की झलक मिलेगी। इसका मकसद एक ऐसा भावनाओं से भरा संसार बनाना है, जो आज के बच्चों, बड़ों यानी सभी को पसंद आए और भारत की आध्यात्मिक परंपरा को नए अंदाज़ में सबके सामने ला सके।
 
महावतार नरसिंह का डायरेक्शन अश्विन कुमार कर रहे हैं और इसे क्लीम प्रोडक्शंस के बैनर तले शिल्पा धवन, कुशल देसाई और चैतन्य देसाई ने प्रोड्यूस किया है। होम्बले फिल्म्स के साथ मिलकर ये साझेदारी एक भव्य सिनेमाई अनुभव को दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी में है।बेहद दमदार विजुअल्स, भारतीय संस्कृति की गहराई, शानदार मेकिंग और दिल को छू लेने वाली कहानी के साथ ये फिल्म 3D में और पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी। महावतार नरसिंह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसी प्रस्तुति है जो आज की पीढ़ी को भारत की प्राचीन विरासत से जोड़ने का काम करेगी। फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
 
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X