Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

एंटरटेनमेंट

More News

विद्या बालन-इमरान हाशमी ट्राइसिटी आए ‘घनचक्कर’ की प्रमोशन का चक्‍कर

Updated on Wednesday, June 26, 2013 13:53 PM IST

पंचकूला : बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन और अभिनेता इमरान हाशमी आज अपनी नयी मूवी ‘घनचक्कर’ के प्रमोशन हेतु पंचकूला पहुंचे। होटल बैला विस्टा में आयोजित प्रोमोशनल कार्यक्रम में विद्या ने बताया कि फिल्म निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने उन्हें बिल्कुल अलग भूमिका का प्रस्ताव दिया था। उन्हें उम्मीद है कि उनकी पहली कॉमेडी फिल्म के रूप में ‘घनचक्कर’ सर्वश्रेष्ठ साबित होगी। इस अवसर पर क्लियोपेट्रा स्पा की ओर से एक किट्टी पार्टी का आयोजन भी किया गया थी।

अभिनेत्री विद्या बालन ने बताया, ‘जब मैंने फिल्म स्क्रिप्ट पढ़ी तो मुझे कहानी बहुत दिलचस्प लगी। मैंने इससे पहले ऐसी कहानी नहीं पढ़ी थी। कहानी वास्तविक लोगों व परिस्थितियों पर आधारित थी। इसलिए मैंने फिल्म के लिए हां कर दी। अब मैं यह फिल्म करके बहुत खुश हूं।’ 

अभिनेत्री विद्या बालन राजकुमार गुप्ता के साथ दूसरी बार काम कर रही हैं। इससे पहले वे उनके साथ ‘नो वन किल्ड जेसिका’ फिल्म कर चुकी हैं।

हॉरर मूवी ‘एक थी डायन’ में गंभीर किरदार निभाने के बाद अभिनेता इमरान हाशमी अब ‘घनचक्कर’ में कॉमेडी करते हुए नजर आएंगे। वर्ष 2009 के बाद अब तक की फिल्मों में इमरान ने संजीदा किरदार निभाए थे। ‘घनचक्कर’ में एक कॉमेडियन के रूप में वे नई शुरुआत कर रहे हैं। इमरान ने स्वीकार किया कि ‘द डर्टी पिक्चर’ और ‘एक थी डायन’ ने उन्हें सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाया है।

‘घनचक्कर’ राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित एक कॉमेडी थ्रिलर मूवी है। यूटीवी मोशन पिक्चर्स से सिद्धार्थ राय कपूर और रोनी स्क्रयूवाला ने इसका निर्माण किया है। इमरान हाशमी और विद्या बालन फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। मूवी 28 जून को रिलीज होगी।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X