Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

भारतीय इतिहास के एक गौरवशाली दौर से रूबरू कराएगी सीरीज़ चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान 

Updated on Monday, June 02, 2025 10:02 AM IST

 
मुंबई (अनिल बेदाग) : सालों से पृथ्वीराज चौहान की कहानी ज़्यादातर उनकी मशहूर प्रेमकथा राजकुमारी संयोगिता के साथ के इर्द-गिर्द ही सुनाई जाती रही है। लेकिन अब जो नई सीरीज़ चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान आने वाली है, वो इस नज़रिए को बदलने वाली है। इस बार फोकस होगा उस योद्धा सम्राट पर, जिसकी बहादुरी, तेज़ दिमाग़ और बेमिसाल सैन्य रणनीति ने 12वीं सदी में इतिहास रच दिया था। शो में दिखाया जाएगा वो ऐतिहासिक मोड़, जब पृथ्वीराज चौहान ने मोहम्मद गौरी के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ी थी 
 
कंटिलोए पिक्चर्स के फाउंडर और सीईओ अभिमन्यु सिंह का कहना है, "अब तक पृथ्वीराज चौहान की कहानी ज़्यादातर लोगों ने संयोगिता के साथ उनके प्यार के नजरिए से ही सुनी या देखी है।" वो आगे कहते हैं, "हमारा शो कुछ अलग करने वाला है। ये उस बच्चे की कहानी है जिसने सिर्फ़ 12 साल की उम्र में राजा बनकर अपने देश की जिम्मेदारी संभाली। उस वक़्त जब पूरा देश मुहम्मद गौरी जैसे खतरनाक हमलावर से डर रहा था, पृथ्वीराज चौहान ने बिना डरे मुकाबला किया। इतनी छोटी उम्र में ऐसा साहस और देशभक्ति दिखाना वाकई में काबिल-ए-तारीफ है।"
 
नया शो पृथ्वीराज चौहान की ज़िंदगी के उस पहलू को उजागर करेगा जिसे अब तक कम दिखाया गया है। उनका युद्ध कौशल, नेतृत्व क्षमता और उस दौर की सियासी हलचल।
 
जहां अब तक की कहानियों में पृथ्वीराज को एक रोमांटिक नायक के रूप में पेश किया गया, वहीं ये सीरीज़ उनकी असली पहचान एक वीर योद्धा और दूरदर्शी शासक को सामने लाने की कोशिश करेगी। इस शो का फोकस उन निर्णायक लड़ाइयों पर भी होगा, जो उन्होंने मुहम्मद गौरी से लड़ी थीं। पृथ्वीराज को बतौर दिल्ली के आखिरी बड़े हिंदू सम्राट के रूप में पेश किया जाएगा, जिन्होंने आक्रमणकारियों के खिलाफ डटकर मुकाबला किया।
 
शानदार युद्ध के सीन, भव्य सेट, अनुभवी कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस और गहरी रिसर्च के साथ ये सीरीज़ दर्शकों को भारतीय इतिहास के एक गौरवशाली दौर से रूबरू कराने जा रही है। 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' 4 जून से हर रात 7:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनीLIV पर प्रसारित होगी।
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X