Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

लव करूँ या शादी, दिल को छू लेती है यह प्रेम कहानी

Updated on Monday, June 02, 2025 10:00 AM IST

 
निर्देशक : जयप्रकाश शॉ
कलाकार: आकर्ष अलघ, मीशा कपूर,
मैरिना सिंह, प्रीति सिंघानिया, गोविंद नामदेव, मिलिंद गुणाजी, अली असगर, मुश्ताक खान, सोनिका गिल
अवधि: 2 घंटे 10 मिनट
सेंसर : यू/ए
रिलीज़ की तारीख : 
30 मई 2025
रेटिंग: 3 स्टार्स 
 
मुंबई (अनिल बेदाग) : इन दिनों युवाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि वह किसी से प्यार करें या पारिवारिक दबाव मे आकर अरेंज मैरेज करें. इसलिए इस सप्ताह सिनेमाघरों मे रिलीज हुई फिल्म का नाम ही है "लव करूँ या शादी?". फिल्म की कहानी इसी मुश्किल परिस्थितियों के बीच घूमती है. इस रोमांटिक ड्रामा मे कॉमेडी, म्युज़िक  का तड़का भी है. 
 
फिल्म की स्टोरी राहुल (आकर्ष अलघ) के बारे में है जो प्रिया (मैरिना सिंह) से प्यार करता है. लेकिन राहुल की माँ गुरु मां के कहने पर राहुल की शादी किसी और लड़की से करना चाहती है. उधर राहुल का दोस्त राज (मीशा कपूर) राहुल को बिना शादी किए मौज मस्ती करने की सलाह देता है. बाद में एक गलतफहमी के कारण राहुल और प्रिया के रिश्ते में दरारें आ जाती हैं. क्लाईमेक्स मे क्या होता है इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी. 
 
जहाँ तक अदाकारी की बात है आकर्ष अलघ ने बेहतर अभिनय किया है. प्रिया के रोल मे मैरिना सिंह ने जान डाल दी है. उनके हिस्से में हर प्रकार के दृश्य, भावनाएं आई हैं जिन्हें उन्होंने एक मैच्योर अभिनेत्री के रूप मे पेश किया है. राज की भूमिका मे मीशा कपूर बेहद कॉन्फिडेंट नजर आए हैं. काजल के रोल मे प्रीति सिंघानिया ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है. राहुल के पिता के रोल मे गोविंद नामदेव ने अच्छी अदाकारी की है. क्लाईमेक्स मे गोविंद नामदेव की स्पीच बहुत प्रभावी और इमोशनल है. अली असगर ने मामा के किरदार को यादगार बनाने की कोशिश की है. 
 
फिल्म एक बार देखने लायक है. पारिवारिक मूल्यों की बात करती फिल्म मे आज की युवा पीढ़ी के अँग्रेजी कल्चर मे रंगने को दर्शाया गया है और भारतीय संस्कार की महत्ता और महानता भी बताई गई है. फिल्म के गाने अच्छे हैं. फिल्म "नो मीन्स नो" और भ्रूण हत्या को रोकने जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भी अपनी बात रखती है. फिल्म के निर्देशक जयप्रकाश शॉ ने फिल्म के प्रस्तुतीकरण मे ऐसा आकर्षण रखा है जो दर्शकों के दिलों को छू लेता है।
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X