Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

स्विमसूट में वह लुक पाने के लिए कियारा ने खूब मेहनत की-अनाइता श्रॉफ अदजानिया

Updated on Saturday, May 24, 2025 11:24 AM IST

मुंबई (अनिल बेदाग) : वॉर 2 का टीज़र जैसे ही रिलीज हुआ, इंटरनेट पर बवाल मच गया। जहां एक ओर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अपने दमदार एक्शन अवतार से फैंस का दिल जीत रहे थे, वहीं कियारा आडवाणी की एक झलक ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी।
 
कियारा ने टीज़र में नियॉन लाइम ग्रीन बिकिनी में पूल के किनारे वॉक करते हुए सबका ध्यान खींचा। उनका यह बोल्ड और ग्लैमरस लुक इंटरनेट पर वायरल हो गया।
 
भारत की शीर्ष फैशन स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने वॉर 2 में कियारा का यह लुक डिज़ाइन किया है। वे कहती हैं, "यह पहली बार था जब मैंने कियारा को किसी फिल्म के लिए स्टाइल किया, और ब्रीफ था—'हॉट'। मैंने पहले भी कई फिल्मों में स्विमसूट स्टाइल किए हैं, लेकिन इस बार मैं चाहती थी कि यह लुक बिल्कुल नेचुरल और रिलैक्स्ड लगे, जैसे कोई लड़की समुद्र तट पर होती है—बिल्कुल आत्मविश्वास के साथ।"
 
अनाइता आगे बताती हैं, "शूटिंग के दौरान भी मैं कियारा से यही कहती रही—'अपने में रहो, किसी और के लिए नहीं।' यह लुक इसलिए काम करता है क्योंकि वह इसे निभा नहीं रही थीं, बल्कि जी रही थीं।"
 
कियारा के लुक में और भी सरप्राइज़ होंगे, ऐसा अनाइता ने इशारा किया। वे कहती हैं,
"मैंने जानबूझकर एक असामान्य रंग चुना—ना पूरी तरह हरा, ना पूरी तरह पीला—एक आकर्षक, अनोखा शेड जो तुरंत ध्यान खींचे।"
 
बिकिनी के डिज़ाइन पर बात करते हुए अनाइता बताती हैं, "कट बेहद सिंपल है, लेकिन सामने से देखने पर एक नया ट्विस्ट है—हमने पहली बार बिकिनी चार्म्स का प्रयोग किया है, जो सेंटर में लगे हैं। यह मिस्ट्री और मस्ती का सही बैलेंस बनाता है।"
 
और आखिर में वे कहती हैं, "उस धात्विक चमक (मेटालिक शीन) को कैसे भूल सकते हैं! यह हमें 70 के दशक के ग्लैमर की याद दिलाता है, लेकिन साथ ही आज की जेन Z के बोल्ड और फंकी स्टाइल का भी हिस्सा लगता है।"
 
अनाइता के अनुसार, "कियारा ने इस लुक के लिए कड़ी मेहनत की। वह इसमें इतनी सहज थीं कि उन्हें यह सोचने की ज़रूरत ही नहीं थी कि कैसे घूमना है, क्या करना है—बस अपने शरीर में पूरी तरह आज़ाद। और जो शानदार बॉडी आप स्क्रीन पर देख रहे हैं—वो पूरी तरह उनकी मेहनत का नतीजा है।"
 
वॉर 2, वाईआरएफ स्पाय यूनिवर्स की छठी फिल्म है और 14 अगस्त, 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनियाभर में रिलीज होगी। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है ।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X