Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

18 लाख पेड़ लगा चुकी हैं ऑपरेशन सिंदूर से चर्चित कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वां बहन शायना सुनसारा 

Updated on Sunday, May 11, 2025 15:06 PM IST

मुंबई (अनिल बेदाग) : ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी की घोषणा करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी देश ही नहीं विदेशों में भी चर्चा का विषय बन गई हैं। हिन्दुस्तानी सेना की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने वाली दो महिला ऑफिसर्स में से एक सोफिया ने एक मिसाल पेश कर दी है। यह केवल एक सैन्य ब्रीफिंग न होकर इतिहास के पन्नों पर दर्ज एक महत्वपूर्ण और यादगार लम्हा था। सोफिया कुरैशी के चेहरे पर जो आत्मविश्वास झलक रहा था, वह करोड़ों महिलाओं और देशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण था।
 
कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वां बहन शाइना सुनसारा को भी अपनी बहन पर बेहद गर्व है। फौजी परिवार की यह बेटियां अपने अपने क्षेत्र में नाम कर रही हैं। शायना सुनसारा हरफनमौला महिला हैं। वह पूर्व एनसीसी आर्मी कैडेट, राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडलिस्ट (राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित), अर्थशास्त्री, पर्यावरणविद्, फैशन डिजाइनर, मॉडल और समाजसेविका भी हैं।
 
शाइना सुनसारा एबी बंसल म्युज़िक और एबी बंसल प्रोडक्शन में को-प्रोड्यूसर के रूप में जुड़ी हैं। शाइना को वडोदरा की ‘वंडर वुमन’ के नाम से भी जाना जाता है। वह अब तक 18 लाख पेड़ लगा चुकी हैं, जिसके कारण उन्हें देश-विदेश में खूब ख्याति मिली है। मियावाकी फोरेस्ट वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट पर भी उनका कार्य उल्लेखनीय है। शाइना गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी काफी काम करती रहती हैं। शाइना सुनसारा लायंस क्लब में इंटरनेशनल कमिटी में एनवायरनमेंट चेयरपर्सन हैं।
 
मिस गुजरात, मिस इंडिया अर्थ 2017, मिस यूनाइटेड नेशंस 2018 रह चुकी शाइना को कई अवार्ड्स से नवाजा गया है जिनमें ब्रिटिश पार्लियामेंट में ग्लोबल गांधी अवार्ड ऐंड लीडरशिप अवार्ड और दादा साहब फाल्के अवार्ड 2018 उल्लेखनीय है। 
 

 
 
जुड़वां बहन सोफिया कुरैशी के ऐतिहासिक कारनामे को जब शाइना ने टीवी पर देखा, तो वह देशभक्ति और गर्व के ज़ज्बात से भर गई। शाइना ने कहा कि एक रिश्तेदार के फोन आने से उन्हें मालूम हुआ कि सोफिया ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग देने वाली हैं। टेलीविजन चलाते ही उनकी आंखें और दिल ज़ज्बात में डूब गया। 
 
सोफिया और शाइना के परिवार मे देशभक्त फौजियों का लम्बा सिलसिला रहा है। उनके पिता 1971 के युद्ध के नायक रहे, दादाजी सेना में थे, चाचा बीएसएफ में, और परदादा ने ब्रिटिश सेना छोड़कर स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था। उनकी दादी उन्हें 1857 के विद्रोह में झांसी की रानी के साथ लड़ने वाले एक पूर्वज की बहादुरी भरी कहानियां सुनाया करती थीं। शाइना ने कहा, 'सोफिया को ऑपरेशन सिंदूर की बात करते देख कर ऐसा लगा, जैसे झांसी की रानी फिर से जिंदा हो गई हों।' 
 
बता दें कि बचपन में दोनों बहनें सेना में शामिल हो कर देश सेवा का ख्वाब देखती थीं। उनकी मेहनत शिद्दत रंग लाई और सोफिया न केवल आज फौज में हैं, बल्कि इतिहास लिख रही हैं और अनगिनत महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रही हैं  वहीँ शाइना समाजसेवा के माध्यम से देश सेवा कर रही हैं। ऑपरेशन सिंदूर के लिए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए शाइना ने इसे देश के लिए गर्व का लम्हा बताया।
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X