Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

दर्शकों को एक आलीशान क्रूज़ के सफ़र पर ले जाएगी 'हाउसफुल 5' 

Updated on Thursday, May 01, 2025 11:40 AM IST

 
मुंबई (अनिल बेदाग) : साजिद नाडियाडवाला यकीनन दूर की सोच रखने वाले फिल्म-मेकर हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को इसकी सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी में से एक, यानी 'हाउसफुल' की सौगात दी है, जिसने आज 15 सालों का शानदार सफ़र पूरा किया है। 'हाउसफुल' की पहली कड़ी 30 अप्रैल 2010 को रिलीज़ हुई थी और आज इस फ्रैंचाइज़ी के 15 साल पूरे हो गए हैं। इसलिए, आज के इस खास मौके पर 'हाउसफुल 5' का टीज़र जारी किया गया, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतज़ार है। 
 
पाँच गुना ज़्यादा हँसी और पाँच गुना ज़्यादा पागलपन भरी ये फिल्म पूरे परिवार का भरपूर मनोरंजन करेगी, जैसा पहले कभी नहीं हुआ है। हाउसफुल भारत की इकलौती ऐसी फ्रैंचाइज़ी है, जिसकी 5वीं कड़ी रिलीज़ होने वाली है। 
 
बॉलीवुड के सबसे बड़े कलाकारों वाली इस फिल्म के टीज़र में उन सितारों की रोमांचक पहली झलक पेश की गई है, जिनमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर शामिल हैं।
 
तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनी 'हाउसफुल 5' दर्शकों को एक आलीशान क्रूज़ के सफ़र पर ले जाती है, और दर्शकों को कभी न खत्म होने वाली हंसी, रोमांचक मोड़ और चार्टबस्टर गानों वाली इस किलर कॉमेडी में उतार-चढ़ाव से भरपूर मनोरंजन का आनंद मिलने वाला है।
 
साजिद नाडियाडवाला द्वारा अपने बैनर, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस की गई फिल्म 'हाउसफुल 5' दुनिया भर के सिनेमाघरों में 6 जून 2025 को रिलीज़ के लिए तैयार है।
 
इस बार गर्मी के मौसम में, भारत की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी के साथ क्रूज़ के सफ़र के लिए तैयार हो जाइए— हाउसफुल उसी पागलपन के साथ फिर वापस आ गया है, जो पहले से कहीं ज़्यादा बड़ा है!
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X