Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

रोमांचक वैश्विक थ्रिलर "व्हाइट" में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की भूमिका में नज़र आएंगे विक्रांत मैसी 

Updated on Monday, April 28, 2025 10:02 AM IST

 
मुंबई (अनिल बेदाग) : "पठान", "वॉर" और "फाइटर" जैसी फिल्मों के लिए मशहूर फिल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के तहत और "ऊंचाई" व "नागजिला" जैसी फिल्मों के निर्माता महावीर जैन की महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर अपनी अगली महत्वाकांक्षी फिल्म की घोषणा  की जिसका नाम है व्हाइट।
 
व्हाइट एक बेहद रोमांचक वैश्विक थ्रिलर है, जिसमें बहुमुखी अभिनेता विक्रांत मैसी प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और मानवतावादी गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की भूमिका निभा रहे हैं।
 
फिल्म की तैयारी कोलंबिया में चल रही है और इसकी शूटिंग जुलाई से शुरू होने की योजना है। यह फिल्म एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टीम को एक साथ लाकर उस प्रेरणादायक कहानी को पर्दे पर लाएगी कि कैसे कोलंबिया के 52 साल लंबे क्रूर गृहयुद्ध का अंत हुआ — एक ऐसा अध्याय जो आज भी दुनियाभर में बहुत कम जाना जाता है।
 
विक्रांत मैसी के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की अटकलें तब शुरू हुईं जब उन्हें लंबे बालों और शारीरिक बदलावों के साथ देखा गया — जो उनके एक गहन आध्यात्मिक किरदार की तैयारी का संकेत दे रहे थे। "12वीं फेल" और "द साबरमती रिपोर्ट" जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए प्रशंसा पा चुके विक्रांत मैसी लगातार अपने ट्रांसफॉर्मेशन से दर्शकों को प्रभावित कर रहे हैं। व्हाइट का निर्देशन प्रसिद्ध ऐड फिल्ममेकर मोंटू बासी कर रहे हैं और इसका सह-निर्माण पीसक्राफ्ट पिक्चर्स के साथ-साथ सिद्धार्थ आनंद और महावीर जैन कर रहे हैं।
 
सिद्धार्थ आनंद की व्हाइट इस बात पर प्रकाश डालने का प्रयास करती है कि कैसे प्राचीन भारतीय ज्ञान ने इतिहास के सबसे लंबे समय तक चलने वाले संघर्षों में से एक को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सिनेमा और कहानी कहने की कला में माहिर क्रिएटर्स की इस टीम के साथ, व्हाइट भारत की ओर से एक ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट बनने जा रही है- जो शांति और मानवता की एक अनकही कहानी को वैश्विक मंच पर लाने का कार्य करेगी।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X