Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

एक राजकुमार, एक आम कुमारी और एक अनपेक्षित प्रेम कहानी ‘द रॉयल्स’ 9 मई से नेटफ्लिक्स पर

Updated on Monday, April 21, 2025 09:59 AM IST

चंडीगढ़ । किसी ज़माने में, रंगीन शहर मोरपुर में एक शाही परिवार रहता था, जिनके पास खुद की कोई दौलत नहीं थी। फिर आई उनके बीचएक तेज-तर्रार लड़की, जो एक बिल्कुल अलग दुनिया से ताल्लुक रखती है। उसका एक ही मकसद होता है—शाही ज़िंदगी को संवारना। लेकिन मोरपुर पैलेस के ‘गरीब राजकुमार’ को संभालना, उतना आसान नहीं जितना लगता है। जब राजकुमार की चमचमाती दुनिया और आम कुमारी की ज़िद्द और हौसले से टकराती है, चिंगारियाँ उड़ती हैं, अहम टकराते हैं, और एक अनोखी प्रेम कहानी जन्म लेती है।


प्रियंका घोष और नुपुर अस्थाना द्वारा निर्देशित, नेहा वीणा शर्मा द्वारा लिखित और प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशंस के बैनर तले निर्मित ‘द रॉयल्स’ की कल्पना रंगिता और इशिता प्रीतिश नंदी की है, जिन्हें पॉप-कल्चर से भरपूर, तेज़ और प्रभावशाली कहानी कहने के लिए जाना जाता है। इस सीरीज़ में जबरदस्त कलाकारों की कास्ट है, जिसमें देखने मिलेगी एक शानदार नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी - भूमि पेडनेकर और इशान खट्टर की। भूमि पेडनेकर, वर्क पोटैटो की महत्वाकांक्षी और निडर सीईओ सोफिया शेखर का किरदार निभा रही हैं, और इशान खट्टर, एक चार्मिंग पार्टी प्रिंस अविराज सिंह की भूमिका में नज़र आएंगे।


इसके साथ ज़ीनत अमान, साक्षी तंवर, नोरा फतेही, डिनो मोरया, मिलिंद सोमन, चंकी पांडे, विहान समत, काव्या त्रेहान, सुमुखी सुरेश, उदित अरोड़ा, लीज़ा मिश्रा और ल्यूक केनी दिलचस्प भूमिकाओं में हैं।


निर्माता रंगिता प्रीतिश नंदी और इशिता प्रीतिश नंदी ने कहा, ‘द रॉयल्स’ के साथ हमने एक ऐसी प्रेम कहानी रची है जो महलों और भारतीय रॉयल्टी के पुराने आकर्षण को आज की आधुनिक सच्चाई से जोड़ती है—जहां प्यार आसान नहीं है। यह कहानी दो बिलकुल अलग-अलग दुनिया से आए लोगों की है, जो अपनी-अपनी लड़ाइयाँ लड़ रहे हैं, हमेशा एक-दूसरे से टकरा रहे हैं, फिर भी किसी अनजानी ताक़त से एक-दूसरे की ओर खिंचे चले आते हैं—जैसे हम अक्सर अच्छे इंसान से नहीं, बल्कि उसी से प्यार कर बैठते हैं जिससे मुसीबत पक्की होती है। यही है ‘द रॉयल्स’।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X