Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

‘एरोप्लाजा पंचकूला गोल्फ लीग, 2025’ का शानदार आयोजन 7 से 23 अप्रैल तक

Updated on Sunday, April 06, 2025 21:25 PM IST

लीग के इस पहले एडीशन में जाने माने गोल्फर शामिल होंगे

गोल्फ लीग में 224 खिलाड़ियों सहित 16 टीमें भाग लेंगी

पंचकूला, 6 अप्रैल, 2025: पंचकूला गोल्फ क्लब 7 से 23 अप्रैल 2025 तक उद्घाटन एरोप्लाजा पंचकूला गोल्फ लीग (एपीजीएल) की मेजबानी करेगा। यह लीग एक टीम चैम्पियनशिप है जिसमें 16 टीमें भाग लेंगी, जिनमें से प्रत्येक में 14 मेंबर होंगे। यह लीग 2 स्टेज में खेली जाएगी। राउंड रॉबिन स्टेज और उसके बाद नॉकआउट स्टेज, प्रत्येक में अलग-अलग स्कोरिंग सिस्टम होंगे जो खिलाड़ियों के स्किल्स, रणनीति और टीम भावना को व्यापक तौर पर परखेंगे और उनका दमखम देखेंगे।

 

इस रीजन में गोल्फ को प्रोत्साहित करने के अपने उद्देश्यों के अनुरूप, लीग में एक बहुत ही इनक्लूसिव स्ट्रक्चर है जो सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक टीम में एक महिला गोल्फर, 70 वर्ष से अधिक आयु का एक सीनियर गोल्फर और विभिन्न हैंडीकैप कैटेगरी के खिलाड़ी शामिल हों।

 

लीग के बारे में विस्तार से जानकारी आज यहां क्लब कैम्पस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई, जिसे वीएस कुंडू (आईएएस), चेयरमैन, ऑर्गेनाइजिंग कमेटी ऑफ एपीजीएल; कर्नल ए.एस.ढिल्लों (सेवानिवृत्त), जनरल मैनेजर, पंचकूला गोल्फ क्लब और मेंबर सेक्रेटरी, आर्गेनाइजिंग कमेटी, एपीजीएल; स्वाधीन पटेल, चीफ रेफरी, एपीजीएल और दिगराज सिंह, टूर्नामेंट डायरेक्टर, एपीजीएल ने संबोधित किया। विशाल ढल्ल, मैनेजिंग डायरेक्टर, एरोप्लाजा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। एरोप्लाजा पंचकूला गोल्फ लीग का टाइटल स्पांसर है । टीमों को मीडिया से भी परिचित कराया गया और प्रत्येक टीम का एक ओनर-प्रतिनिधि 'टूर्नामेंट ड्रेस' में मौजूद था।

 

वीएस कुंडू (आईएएस), चेयरमैन, ऑर्गेनाइजिंग कमेटी ऑफ एपीजीएल, ने कहा, "आयोजन समिति ने इस लीग को शुरू करने के लिए कड़ी मेहनत की है और हमें विश्वास है कि यह पंचकूला गोल्फ क्लब के सदस्यों के बीच गोल्फ स्पोर्ट के स्टैंडर्ड्स और सौहार्द को बढ़ाने में प्रेरक का काम करेगा। इसके साथ ही ये आयोजन क्लब और ट्राइसिटी में इस खेल को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण है ।"

 

यहाँ यह बताना योग्य होगा कि एरोप्लाजा पंचकूला गोल्फ लीग का टाइटल स्पांसर है। विशाल ढल्ल, मैनेजिंग डायरेक्टर, एरोप्लाजा, ने कहा कि "हम इस यूनिक और खास लीग के माध्यम से पंचकूला गोल्फ क्लब के साथ अपने सहयोग की शुरुआत करके बहुत खुश हैं, जो निश्चित रूप से ट्राई सिटी में सबसे बेहतरीन आयोजनों में से एक बनेगा। लीग का विजन हमारे द्वारा शुरू किए गए प्रोजेक्ट के विजन से मेल खाता है। लीग और प्रोजेक्ट दोनों ही वैल्यू क्रिएशन, इकोसिस्टम को बेहतर बनाने और प्रतिभागी गोल्फर्स के खेल और हमारे ग्राहकों के जीवन में पॉजिटिव बदलाव लाने की इच्छा रखते हैं।"

 

कर्नल ए.एस.ढिल्लों (सेवानिवृत्त), जनरल मैनेजर, पंचकूला गोल्फ क्लब और मेंबर सेक्रेटरी ,ऑर्गेनाइजिंग कमेटी, एपीजीएल ने कहा कि "आगामी 3 सप्ताह के लिए गोल्फ कोर्स और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने में बहुत प्रयास किए गए हैं। हमारे सभी सदस्य इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित हैं और हमारे पास इसे सफल बनाने के लिए क्वालिटी टीमें भी हैं। हमारे सदस्यों के लिए यह पूरा आयोजन एक बेहतरीन और शानदार अनुभव होगा।"

 

दिगराज सिंह, टूर्नामेंट डायरेक्टर, एपीजीएल ने कहा कि "आयोजन समिति के बेहतरीन मार्गदर्शन में एक यूनिक स्कोरिंग सिस्टम तैयार किया गया है और इसके अलावा, हम अपने द्वारा आयोजित विभिन्न लीग्स से सीख लेकर आए हैं। इस फॉर्मेट में सभी खिलाड़ियों को अपना पूरा योगदान देने की आवश्यकता होती है और यह प्रतियोगिता का सबसे अच्छा फॉर्मेट है और टीम की ताकत और तालमेल की असली और सच्ची परीक्षा है।"

 

इसके साथ ही दिगराज सिंह ने कहा कि "लीग के स्टेज वन के दौरान सात (7) दिनों के राउंड रॉबिन खेल आयोजित किए जाएंगे। इसमें प्रत्येक टीम समूह में एक-दूसरे के साथ खेलेगी। प्रत्येक दिन आठ (8) मैच खेले जाने हैं। नॉकआउट स्टेज के मुकाबले क्वार्टर फाइनल से शुरू होगा जो 18 अप्रैल को होगा। क्वार्टर फाइनल के बाद 20 अप्रैल को सेमीफाइनल और 23 अप्रैल को पंचकूला गोल्फ क्लब में ग्रैंड फिनाले होगा।"

 

ग्रुप ए में - हाईलैंड किंग्स, एडीएस फाल्कन्स, गोल्फिंग पैंथर्स, एसेस बाय विंटेज बिल्डटेक, फैंटास्टिक फोरज़, क्लब ऑन फ्लेम्स, स्नीकिन गोल्फर्स और विक्ट्री वेव्स टीमें शामिल हैं।

 

वहीं, ग्रुप बी में गोल्फिंग ईगल्स, पार-टी क्रैशर्स, टी टाइटंस, ग्रीन वॉरियर्स, रेजिंग बुल्स, टी बर्ड्स, शिवालिक स्विंगर्स और हंसा लीजेंड्स शामिल हैं।

Readers' Comments
MK TYAGI 4/7/2025 2:58:09 PM

It should be Golfers delight in Panchkula to be able to participate in this tournament. With Col Avtar S Dhillon at helms of organising - it would be top class. Congrats to all those involved incl sponsors for being able to put up this tournament. My best wishes for its success.

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X