Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘द भूतनी’ और "ओए भूतनी के" बीच होगी रोमांचक टक्कर

Updated on Saturday, April 05, 2025 21:43 PM IST

 
संजय दत्त से भिड़ेगे मिथुन चक्रवर्ती के पुत्र मिमोह
 
 
मुंबई (अनिल बेदाग) : स्त्री और भूलभुलैया की जबर्दस्त सफ़लता ने बॉलीवुड में हॉरर कॉमेडी फ़िल्मों की लाइन लगा दी है और अब तो ऐसा हो गया है कि फ़िल्मों के नाम भी एक जैसे रखे जाने लगे हैं. एक ओर जहां संजय दत्त और मौनी रॉय की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है वहीँ उसके अगले हफ्ते 25 अप्रैल को एक और हॉरर कॉमेडी फिल्म "ओए भूतनी के" रिलीज होने जा रही है जिसमें मिथुन चक्रवर्ती के पुत्र मिमोह हीरो हैं.  सिर्फ एक सप्ताह के अन्तर मे यह दोनों फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी.
 
हॉरर कॉमेडी फिल्म "ओए भूतनी के" की टीम फ़िल्म को लेकर काफी  उत्साहित लग रही है। मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती पहली बार इस हॉरर कॉमेडी जानर में नजर आएंगे हालांकि वह हॉरर फिल्म हॉन्टेड मे अपनी अदाकारी से प्रभावित कर चुके हैं. 
 
विज़न मोशन फिल्म्स के बैनर तले बनी पिक्चर में मिमोह चक्रवर्ती के अलावा आदित्य कुमार, निकिता शर्मा, डायना खान, रोहित सूर्यवंशी, अमित सिन्हा, जितेंद्र यादव और जीत राय जैसे कलाकारों ने अदाकारी की है। यह फैमिली ड्रामा सभी के देखने लायक है।
 
फिल्म के निर्देशक अजय कैलाश यादव का कहना कि ओय भूतनी के" अपने नाम के अनुसार इसकी कहानी भी काफी अलग और युवाओं को पसन्द आने वाली है। फ़िल्म में हास्य और डर का अद्भुत मिश्रण है। हमारी फिल्म काफी समय से अपने टाइटल को लेकर मीडिया में और दर्शकों के बीच चर्चा में थी. और अब अचानक हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ का रिलीज डेट एनाउंस हुआ. हमारी फिल्म ओय भूतनी के" उसके अगले हफ्ते थिएटर में आ रही है. हमारी फिल्म का ट्रेलर और म्युज़िक लॉन्च 7 अप्रैल को भव्य समारोह में होने वाला है. हमें अपनी स्टोरी और इसके अनोखे कॉन्सेप्ट पर पूरा भरोसा है. 
 
फ़िल्म के निर्माता जसपाल सिंह पी घुनिया ने भी उम्मीद जताई है कि फिल्म ओय भूतनी के" ऑडिएंस का भरपूर मनोरंजन करने मे कामयाब होगी. 
 
फ़िल्म ओय भूतनी के" के निर्माता जसपाल सिंह पी घुनिया, राजेश शाक्या, प्रवीण बब्बर सूर्यवंशी और नितिन यू. तिवारी हैं। डीओपी नरेन गेड़िया, कोरियोग्राफर राजू राय, संगीतकार आसिफ चांदवानी सिंगर्स नक्काश अज़ीज़ और यासिर देसाई एवं एडिटर अशफाक मकरानी हैं।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X