नई दिल्ली - देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर बताते हुए चिदंबरम ने कहा कि हमने जो कदम उठाए हैं, उसका असर जल्द दिखेगा। ये कोई वनडे मैच नहीं कि एक दिन में रिजल्ट आ जाए। सरकार जल्दी ही कुछ और कड़े कदम उठाएगी। कई प्रोजेक्ट अटके हैं। उन्हें गति देने के लिए 7 लाख करोड़ रु. की जरूरत है। इसके लिए स्पेशल सेल बनाई जा रही है। मंगलवार को एक डॉलर की कीमत 59 रुपए तक पहुंच गई। चिदंबरम का कहना है कि ये गिरावट जल्द ही थमेगी।
वित्तमंत्री चिदंबरम ने गुरुवार को देश की जनता से अपील की कि वह एक साल तक सोना खरीदना बंद कर दे, ताकि देश की माली हालत संभाली जा सके। चिदंबरम ने कहा कि लोग बड़ी सख्या में सोना खरीदते हैं। इससे हमें उसका आयात करना पड़ता है। इसके लिए सरकार को डॉलर खर्च करने पड़ते हैं। इस वजह से व्यापार घाटा खतरनाक तरीके से बढ़ रहा है। रुपए की गिरती कीमत इसकी बड़ी वजह है।