Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

टाटा मोटर्स ने देश में यात्रा की परिभाषा को बदला है-विक्की कौशल 

Updated on Tuesday, March 25, 2025 10:09 AM IST

 
मुंबई (अनिल बेदाग): भारत की अग्रणी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने आज अपने पैसेंजर और इलेक्ट्रिक वाहनों की श्रृंखला के लिए बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल के साथ साझेदारी की घोषणा की है। विविध भूमिकाओं में नज़र आने और परंपराओं को तोड़ने के जुनून के लिए पहचाने जाने वाले विक्की की यात्रा टाटा मोटर्स के नवाचार, उत्कृष्टता और प्रगति जैसे मूल्यों से मेल खाती है।
 
विक्की कौशल के स्टारडम की यात्रा, दृढ़ता, प्रामाणिकता और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाने की उनकी इच्छा का परिणाम है। ये गुण टाटा मोटर्स के उस दृष्टिकोण से मेल खाते हैं जो मोबिलिटी के भविष्य को नए आयाम देने के लिए प्रयासरत है। कंपनी लगातार डिज़ाइन, प्रदर्शन और तकनीक की सीमाओं को आगे बढ़ा रही है, और विक्की के साथ यह साझेदारी पुराने ढर्रों को तोड़ने की साझा सोच को उजागर करती है। जैसे विक्की ने अपनी सादगीपूर्ण शुरुआत से एक सुपरस्टार बनने तक का सफर तय किया, वैसे ही टाटा मोटर्स ने भी विकास और नवाचार के साथ अपनी अलग पहचान बनाई है। 
 
इस साझेदारी की शुरुआत टाटा मोटर्स के बिल्कुल नए मिड-एसयूवी, टाटा कर्व के प्रचार अभियान 'टेक द कर्व' से इस आईपीएल सीजन में होगी। यह अभियान दर्शाता है कि कर्व सिर्फ़ एक कार नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, साहस और दिल की सुनने का प्रतीक है। यह ज़िंदगी के मोड़ों को अपनाने और भीड़ से हटकर चलने की प्रेरणा देता है।
 
टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी श्री विवेक श्रीवत्स ने इस अवसर पर कहा, “टाटा मोटर्स में हम लगातार अपनी सीमाओं को आगे बढ़ा रहे हैं और उत्कृष्टता के नए मानक तय कर रहे हैं। हम पैसेंजर और इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में परिवर्तन का नेतृत्व कर रहे हैं। हमें विक्की कौशल का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है, जिनके मूल्यों में सच्चाई और सकारात्मक परिवर्तन हमारे दृष्टिकोण से मेल खाते हैं। विक्की और टाटा मोटर्स दोनों को ही भारत पर गर्व है। ‘मेक इन इंडिया’ के तहत हम भारतीय उपभोक्ताओं के लिए विश्वस्तरीय वाहन बना रहे हैं, जैसे विक्की वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं। ‘टेक द कर्व’ अभियान उन लोगों को सम्मान देता है जो अपना रास्ता खुद बनाते हैं। हमें विश्वास है कि यह सहयोग हमारे ग्राहकों और विक्की के प्रशंसकों को समान रूप से पसंद आएगा।”
 
इस साझेदारी को लेकर विक्की कौशल ने कहा, “टाटा मोटर्स जैसी भारतीय ब्रांड के साथ जुड़ना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। इस ब्रांड ने देश में यात्रा की परिभाषा को बदला है। नवाचार और बदलाव के प्रति टाटा मोटर्स की प्रतिबद्धता मेरे अपने जुनून से मेल खाती है। ‘टेक द कर्व’ अभियान अपने दिल की सुनकर जीवन में चुनौतियों को अपनाने और खुद का रास्ता बनाने का प्रतीक है। मैं टाटा मोटर्स परिवार के साथ मिलकर नवोन्मेषी प्रोजेक्ट्स पर काम करने और यह कहानी दुनिया तक पहुंचाने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।”
Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X