Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

आयुष्मान खुराना का पॉप की दुनिया में हरियाणवी धमाका, पेश किया अपना ईपी ‘द हार्टब्रेक छोरा’

Updated on Tuesday, March 18, 2025 11:31 AM IST

 
मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड के मल्टी-टैलेंटेड सुपरस्टार आयुष्मान खुराना ने अपने पहले हरियाणवी ईपी के साथ संगीत की दुनिया में एक नया धमाका किया है। वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ मिलकर रिलीज़ किया गया यह ईपी, जिसे "द हार्टब्रेक छोरा" नाम दिया गया है, कई मायनों में बेहद खास है। यह पहली बार है जब एक पंजाबी गायक ने हरियाणवी गाने में अपनी आवाज़ दी है, और आयुष्मान खुराना अपनी सिग्नेचर स्टाइल से इस गाने को एक नई पहचान दे रहे हैं। आमतौर पर हरियाणवी गानों में रफ़-टफ और स्वैग भरा अंदाज़ देखने को मिलता है, लेकिन "द हार्टब्रेक छोरा" ब्रेकअप की तकलीफ को ग्रूवी बीट्स के साथ पेश करता है, जो इसे और भी खास बनाता है।
 
इस ईपी का पहला गाना एक एआई-जेनरेटेड म्यूजिक वीडियो के साथ आया है, जो अपनी शानदार विज़ुअल स्टाइल और अनोखी आर्टिस्ट्री के कारण म्यूजिक इंडस्ट्री में नया ट्रेंड सेट करने वाला है। इससे आयुष्मान खुराना पहले ऐसे बॉलीवुड गायक बन गए हैं, जिनका म्यूजिक वीडियो पूरी तरह से एआई तकनीक से बनाया गया है।
 
इस ईपी में कुल तीन गाने हैं:
🎵 ‘द हार्टब्रेक छोरा’ – ब्रेकअप के दर्द को एक मस्तीभरे अंदाज़ में पेश करने वाला गाना।
🎵 ‘हो गया प्यार रे’ – एक रोमांटिक मेलोडी जो सीधे दिल को छू लेगी।
🎵 ‘ड्राइव टू मुरथल’ – एक मज़ेदार, हाई-बीट्स वाला लव एंथम।
 
आयुष्मान खुराना कहते हैं,
"यह बहुत अच्छा अहसास है कि आखिरकार मैं अपने इस नए प्रोजेक्ट को आप सभी के सामने ला पा रहा हूं। मैं हमेशा से हरियाणवी म्यूजिक का फैन रहा हूं और इस बार कुछ नया करने की कोशिश की है। मैं चाहता था कि इस शैली में कुछ अलग लाया जाए, कुछ ऐसा जो पहले नहीं सुना गया हो। इस ईपी में ब्रेकअप के दर्द को मस्ती भरे अंदाज में दिखाया गया है, जिससे यह हर किसी को पसंद आएगा। मैंने इसे 'अर्बन हरियाणवी' स्टाइल नाम दिया है, जिससे वे लोग भी कनेक्ट कर पाएंगे, जो पहले कभी हरियाणवी म्यूजिक नहीं सुने हैं। साथ ही, एआई म्यूजिक वीडियो के जरिए टेक्नोलॉजी और म्यूजिक को मिलाने का मेरा सपना भी पूरा हो गया।"
 
कुँवर जुनेजा और कृष्ण भारद्वाज द्वारा लिखित, तथा जया रोहिल्ला और गौरव दासगुप्ता द्वारा कंपोज़ किया गया यह गाना, हरियाणवी कंसल्टेंट - वैभव देवान की विशेषज्ञता के साथ तैयार किया गया है।
 
वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ अपने सफर के दौरान, आयुष्मान खुराना ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जिनमें 2024 का सबसे बड़ा फेस्टिव एंथम ‘जचदी’, सोलफुल ‘रह जा’, और हाई-एनर्जी पॉप हिट ‘आँख दा तारा’ शामिल हैं। हर नए गाने के साथ, उन्होंने अपने म्यूजिक स्टाइल को और निखारा है, और "द हार्टब्रेक छोरा" इस सफर में एक और बड़ा कदम है।
'द हार्टब्रेक छोरा' अब सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध है!
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X