Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

जानवरों और प्रकृति से प्रेम करने का सन्देश देती है फिल्म द सिक्रेट ऑफ देवकाली 

Updated on Thursday, March 13, 2025 09:55 AM IST

 
मुंबई (अनिल बेदाग) : महेश मांजरेकर, संजय मिश्रा, भूमिका गुरंग, ज़रीना वहाब, प्रशांत नारायणन, नीरज चौहान और अनुष्का चौहान सहित कई प्रतिभाशाली कलाकारो से सजी फिल्म द सीक्रेट ऑफ देवकाली का टीज़र मुम्बई में जागरण फिल्म फेस्टिवल में  लॉन्च किया गया। निर्माता निर्देशक नीरज चौहान की जल्द रिलीज़ होने वाली फ़िल्म का टीज़र काफी प्रभावी है और जानवरों और प्रकृति से प्रेम करने का सन्देश देती है। टीज़र लॉन्च के अवसर पर नीरज चौहान, अनुष्का चौहान, फ़िल्म लेखिका नेहा सोनी सहित फ़िल्म से जुड़ी टीम उपस्थित रही।
 
फ़िल्म का टीज़र कई सवाल उठाता है। वीएफएक्स के माध्यम से तैयार टीज़र में दर्शाया गया है कि जंगल में आज़ादी से रह रहे हिरणों का शिकार किया जा रहा है ।प्रकृति से खिलवाड़ न किया जाए और कुदरत से छेड़छाड़ न की जाए, यही इस टीज़र के माध्यम से बताया गया गया है। कुछ सेकंड्स के टीज़र में निर्देशक ने फ़िल्म की विषयवस्तु को बड़ी ख़ूबसूरती से जाहिर कर दिया है।
 
निर्माता निर्देशक और लीड ऎक्टर नीरज चौहान ने कहा कि यह फ़िल्म सनातन संस्कृति और प्रकृति से प्रेम की बात करती है। अधर्म के ख़िलाफ़ धर्म की लड़ाई की बात करती है। जीवों को मारना कहीं से भी सही नहीं है, यही मैसेज देती है और मुझे लगता है कि  यदि कुछ लोगों के अंदर भी यह फ़िल्म देखकर पशु प्रेम, प्रकृति प्रेम और संस्कृति प्रेम जाग जाए तो हम सब इस सिनेमा को बनाने के उद्देश्य में सफल होंगे।  
 
उन्होंने आगे कहा कि जागरण फिल्म फेस्टिवल जैसे महत्वपूर्ण प्लेटफार्म पर अपनी फिल्म के टीज़र को लॉन्च करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। जिस तरह यहां दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली वो हिम्मत बढाने वाली है। लोगों में फ़िल्म को लेकर उत्सुकता जग गई है।
 
चौहान प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फ़िल्म में निर्देशक नीरज चौहान ने माधव त्यागी की प्रमुख भूमिका निभाई है। वहीं नित्या का किरदार निभा रही अनुष्का चौहान भी इस फ़िल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह उनकी पहली फ़िल्म है। फ़िल्म में सनातन धर्म, संस्कृति और जीवों से प्यार करने का सन्देश दिया गया है। इसकी कहानी और प्रस्तुतिकरण काफी अनोखा है।
 
फ़िल्म का निर्माण नीरज चौहान, प्रिंस चैहान ने किया है।मथुरा, वृंदावन, सूरत जैसी मनोरम लोकेशन पर फिल्माई गई यह फ़िल्म टिकट खिड़की पर क्या बवाल मचाती है, यह देखना रोचक होगा। फ़िल्म 18 अप्रैल को सिनेमा गृहों में रिलीज होगी।
 
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X