Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

रोमांचक मैच में एजी हिमाचल टीम को हराकर एजी हरियाणा टीम ने जीता नार्थ जोन (आईए एंड एडी) क्रिकेट टूर्नामेंट

Updated on Wednesday, March 12, 2025 19:44 PM IST

चण्डीगढ़ : कार्यालय महालेखाकार (लेखा व हक.) पंजाब एवं यू.टी. चंडीगढ़ द्वारा आयोजित इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स डिपार्टमेंट के चार दिवसीय नार्थ जोन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच, आज बाबा बालक नाथ मंदिर कांप्लेक्स, कैंबवाला, चंडीगढ़, स्टेडियम में खेला गया। 

फाइनल मैच में, ए जी हिमाचल की टीम ने टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। हरियाणा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए, सात विकेट के नुकसान पर, टूर्नामेंट का अभी तक का सर्वाधिक 204 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया, जवाब में हिमाचल की टीम ने भी कांटे की टक्कर दी, परन्तु, मैच की अंतिम गेंद तक 194 रन ही बटोर सके और हरियाणा की टीम 10 रनों से, टूर्नामेंट जीतकर, नॉर्थ जोन की चैंपियन बन गई। 

आज के मैच में, हिमाचल के बैट्समैन रवि ठाकुर ने धुंआधार पारी खेलते हुए, 34 गेंदों में, सर्वाधिक 81 रन मारे और वहीं चैंपियन बनी हरियाणा की टीम के कप्तान माइकल विशाल ने 4 ओवरों में 4 विकेट झटककर अपनी टीम की जीत पर मुहर लगा दी।

 

मुकाबले के अंतिम दिन के मुख्य अतिथि नवनीत गुप्ता, प्रधान महालेखाकार (लेखा व हकदारी) हरियाणा, अपने कार्यालय की टीम की जीत से गदगद हो गए और उन्होंने अपने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और भरपूर प्रशंसा भी की। वहीं हिमाचल की टीम ने भी टूर्नामेंट की उपविजेता टीम का खिताब जीता और उन्हें भी मुख्य अतिथि ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। 

आयोजक कार्यालय महालेखाकार (लेखा व हक.) पंजाब एवं यू.टी. चंडीगढ़ की महालेखाकार, सुश्री तृप्ति गुप्ता ने भी सभी खिलाडियों को बधाई दी और कार्यालय के कार्यों के साथ साथ खेलने की तरजीह भी दी और कहा कि फिटनेस के लिए, खेलों से अच्छा कोई साधन नहीं है। टूर्नामेंट के अंत में, वरिष्ठ उप महालेखाकार (प्रशासन) श्री शीश राम वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और विजेता टीम को बधाई दी। टूर्नामेंट के आयोजन में अपना सक्रिय योगदान देने वाले, अन्य दूसरे समूह अधिकारी, रवि नंदन गर्ग, वरिष्ठ उप महालेखाकार (लेखा) व सुश्री मनीषा तूर, उप महालेखाकार (पेंशन) ने भी सभी खिलाडियों को बधाई दी और कोलकाता में होने वाले आगामी इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। 

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में कल्याण अधिकारी, जे पी मलिक और उनकी पूरी टीम का पूरा सहयोग रहा।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X